फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar KC Tyagi said Nitish has quality but in 2024 Modi will be the prime minister

पीएम मटेरियल : जदूय नेता केसी त्यागी बोले- नीतीश कुमार में पीएम के गुण, लेकिन 2024 में मोदी ही होंगे प्रधानमंत्री 

Mon, 30 Aug 2021 01:55 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 30 Aug 2021 01:55 PM IST
सार

बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी एक दिन पहले नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताते हैं। अगले ही दिन अपना बयान बदल दते हैं। वहीं जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी उन्हें पीएम लायक बताते हैं। ये बात अलग है कि कुछ दिन पहले ही लगे पोस्टरों में उन्हें ही बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया गया था। 
 

विज्ञापन
Bihar KC Tyagi said  Nitish has quality but in 2024 Modi will be the prime minister
केसी त्यागी - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में जनता दल यूनाइटेड के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ तो है जो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बार-बार बयान बदलने पर मजबूर कर रहा है। अभी एक दिन पहले ही पार्टी के महासचिव केसी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल करार दिया था, लेकिन एक दिन बाद ही वह अपने बयान से मुकर गए हैं। उधर पार्टी नेता उपेंद्र कुशवाह ने कहा है कि यदि नीतीश के पीएम बनने की स्थिति बनी तो संख्या बल की चिंता नहीं है। 

विज्ञापन


केसी त्यागी ने सोमवार को मीडिया से कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे। 2024 लोकसभा चुनावों में भी नरेंद्र मोदी ही पीएम पद के उम्मीदवाद होंगे। दअरसल, केसी त्यागी मीडिया के उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें पूछा गया था कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के गुण हैं या नहीं। 
विज्ञापन


केसी त्यागी से पहले जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बता चुके हैं। हालांकि, ये बात अलग है कि बिहार में ही उपेंद्र कुशवाहा उस समय चर्चा में आ गए थे, जब कई पोस्टर में उनको बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया गया था। इन पोस्टर पर जदयू के कई नेताओं ने नाराजगी भी जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश पीएम बने तो संख्या की समस्या नहीं 
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार में पीएम के गुण हैं, यदि उनके पीएम बनने की स्थिति बनी तो संख्या जुटाना मुश्किल नहीं होगा। उनका यह बयान बिहार के कुछ भाजपा नेताओं के इस बयान के बाद आया है कि पीएम बनने के लिए 272 सांसदों का समर्थन चाहिए और जदयू अपने दम पर इतनी सीटें नहीं ला सकती। कुशवाहा ने कहा, क्यों नहीं हो सकता है ऐसा? उनसे पूछा गया था कि यदि नीतीश कुमार शीर्ष पद पाना चाहें तो उन्हें पर्याप्त नंबर जुटाना होगा, जबकि बिहार के बाहर जदयू की बहुत मामूली मौजूदगी है। 


2024 में नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़ा हो रहा तीसरा मोर्चा 
गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाया जा रहा है। विपक्ष इसमें जोर-शोर से जुटा हुआ है। हालांकि, तीसरा मोर्चा किस चेहरे के पीछे चुनाव लड़ेगा इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है। कई नेता इसके लिए खुद को दावेदार मान रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed