फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Jobs : BPSC updated for CDPO and Assistant Professor candidate, Interview date declared in Legal Service

Bihar Jobs Update : बीपीएससी ने CDPO और असिस्टेंट प्रोफेसर का दिया अपडेट, विधिक सेवा में इंटरव्यू की तारीख आई

Wed, 28 Jun 2023 09:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 28 Jun 2023 09:00 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में सरकारी संगठनों में नौकरियों को लेकर लगातार अपडेट आ रहा है। बीपीएससी ने बुधवार को CDPO और असिस्टेंट प्रोफेसर को लेकर अपडेट जारी किया। उधर, पटना जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने इंटरव्यू की तारीख दी।

विज्ञापन
Bihar Jobs : BPSC updated for CDPO and Assistant Professor candidate, Interview date declared in Legal Service
बीपीएससी - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

 बिहार में सरकारी संगठनों में नौकरियों को लेकर लगातार अपडेट आ रहा है। बीपीएससी ने बुधवार को CDPO और असिस्टेंट प्रोफेसर को लेकर अपडेट जारी किया। उधर, पटना जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने इंटरव्यू की तारीख दी। बिहार लोक सेवा आयोग ने CDPO मेंस एग्जाम पास अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तिथि की घोषणा कर दी है। यह साक्षात्कार 4 से 7 जुलाई तक लिए जायेंगे। साक्षात्कार के समय सत्यापन के लिए प्रमाणपत्रों और एकेडमिक अंक अनुभव अंकों की गणना आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित है। उम्मीदवारों से अभियुक्ति अंकित कर उनके प्रमाण पत्रों की मांग की गई है। उन्हें 14 जुलाई को आयोग कार्यालय में प्रमाणपत्रों और उनके कागजों को सत्यापन करना होगा।
विज्ञापन


पटना जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जारी की इंटरव्यू की तारीख 
जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना में इच्छुक उम्मीदवार या इच्छुक अधिवक्ता के साक्षात्कार के तिथि की घोषणा कर दी गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना के सचिव का कहना है कि चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल तथा असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के लिए आवेदन करने वालों का साक्षात्कार 5 जुलाई को निर्धारित किया गया है। जबकि चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल और डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के लिए 11,12 और 13 जुलाई को साक्षात्कार  लिए जायेंगे। इस संबंध में विशेष जानकारी के लिए व्यवहार न्यायालय पटना के ऑफिसियल वेबसाइट www.district.ecourts.gov.in/patna तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग विज्ञान, बिहार सरकार के अधीन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक भौतिकी के पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार किए जायेंगे जिसकी तिथि घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed