{"_id":"649c522b29039451070f0a88","slug":"bihar-jobs-bpsc-updated-for-cdpo-and-assistant-professor-candidate-interview-date-declared-in-legal-service-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Jobs Update : बीपीएससी ने CDPO और असिस्टेंट प्रोफेसर का दिया अपडेट, विधिक सेवा में इंटरव्यू की तारीख आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Jobs Update : बीपीएससी ने CDPO और असिस्टेंट प्रोफेसर का दिया अपडेट, विधिक सेवा में इंटरव्यू की तारीख आई
Wed, 28 Jun 2023 09:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 28 Jun 2023 09:00 PM IST
सार
Bihar News : बिहार में सरकारी संगठनों में नौकरियों को लेकर लगातार अपडेट आ रहा है। बीपीएससी ने बुधवार को CDPO और असिस्टेंट प्रोफेसर को लेकर अपडेट जारी किया। उधर, पटना जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने इंटरव्यू की तारीख दी।
विज्ञापन
बीपीएससी
- फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में सरकारी संगठनों में नौकरियों को लेकर लगातार अपडेट आ रहा है। बीपीएससी ने बुधवार को CDPO और असिस्टेंट प्रोफेसर को लेकर अपडेट जारी किया। उधर, पटना जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने इंटरव्यू की तारीख दी। बिहार लोक सेवा आयोग ने CDPO मेंस एग्जाम पास अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तिथि की घोषणा कर दी है। यह साक्षात्कार 4 से 7 जुलाई तक लिए जायेंगे। साक्षात्कार के समय सत्यापन के लिए प्रमाणपत्रों और एकेडमिक अंक अनुभव अंकों की गणना आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित है। उम्मीदवारों से अभियुक्ति अंकित कर उनके प्रमाण पत्रों की मांग की गई है। उन्हें 14 जुलाई को आयोग कार्यालय में प्रमाणपत्रों और उनके कागजों को सत्यापन करना होगा।
पटना जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जारी की इंटरव्यू की तारीख
जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना में इच्छुक उम्मीदवार या इच्छुक अधिवक्ता के साक्षात्कार के तिथि की घोषणा कर दी गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना के सचिव का कहना है कि चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल तथा असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के लिए आवेदन करने वालों का साक्षात्कार 5 जुलाई को निर्धारित किया गया है। जबकि चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल और डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के लिए 11,12 और 13 जुलाई को साक्षात्कार लिए जायेंगे। इस संबंध में विशेष जानकारी के लिए व्यवहार न्यायालय पटना के ऑफिसियल वेबसाइट www.district.ecourts.gov.in/patna तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग विज्ञान, बिहार सरकार के अधीन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक भौतिकी के पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार किए जायेंगे जिसकी तिथि घोषित कर दी गई है।