फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Jitan Ram Manjhi Hindustani Awam Morcha Mahagathbandhan HAM Jharkhand assembly election

बिहार: महागठबंधन से अलग हुए जीतनराम मांझी, कहा- अस्तित्व बचाने के लिए अकेले लड़ेंगे चुनाव

Fri, 08 Nov 2019 02:49 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 08 Nov 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Bihar Jitan Ram Manjhi Hindustani Awam Morcha Mahagathbandhan HAM Jharkhand assembly election
जीतन राम मांझी - फोटो : Social Media

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (एचएएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने शुक्रवार को एलान किया कि उनकी पार्टी महागठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए बिहार में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन



मांझी ने कहा कि हम झारखंड विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन में शामिल हुए अकेले ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि महागठबंधन (बिहार) में हमें नजरअंदाज किया गया इसलिए हमने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव भी निर्दलीय लड़ने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मांझी ने कहा कि महागठबंधन से अलग होने का फैसला सिर्फ हमारा नहीं है। हमने गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ एक बैठक की जिसके बाद हम इस निर्णय पर पहुंचे कि हमारा महागठबंधन से अलग होना ही ठीक रहेगा। 

उन्होंने कहा कि महागठबंधन में रहने के दौरान हमने समन्वय समिति बनाने की मांग की थी जिसपर किसी के भी तरफ से ध्यान नहीं दिया गया। समन्वय समिति के नहीं होने के कारण कोई निर्णय सर्वसम्मति से नहीं लिया जा रहा है। 

भाजपा में शामिल होने की अटकलें

इसी बीच ताजा घटनाक्रम को देखते हुए भाजपा के  साथ जाने की अटकलें लगाई जा रही है। बताया जा रहा है कि महागठबंधन से अलग होने की मांझी की घोषणा के बाद से ही उनका भाजपा के नेताओं से मिलने-जुलने का सिलसिला बढ़ गया है।

भाजपा के एमएलसी संजय पासवान ने मांझी से गुरुवार को मुलाकात की थी। इसके बाद शुक्रवार को भाजपा विधायक रामप्रीत पासवान भी मांझी से मिलने पहुंचे। हालांकि इस दौरान दोनों के बीच क्या बातें हुईं इसको लेकर कुछ खुलासा नहीं हुआ है। 

भाजपा नेताओं से मुलाकात को लेकर मांझी ने सफाई देते हुए कहा कि इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं है। ये लोग निजी कारणों से मुझसे मिलने आए थे और बता दूं कि मैं एनडीए में शामिल नहीं हो रहा हूं। 

झारखंड में घोषणा 10 को
पूर्व सीएम ने कहा कि झारखंड विधानसभा का चुनाव पार्टी अकेले लड़ेगी। पार्टी किन-कन सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसकी घोषणा 10 नवंबर को की जाएगी। पार्टी ने झारखंड चुनाव की जिम्मेवारी में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संतोष कुमार सुमन को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed