{"_id":"64478844afaddd418d06e655","slug":"bihar-jharkhand-news-truck-collided-with-bus-in-ramgarh-passengers-killed-12-injured-from-patna-to-ranchi-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Today Accident : रामगढ़ में बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 मौत, 12 घायल; पटना से रांची जा रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Today Accident : रामगढ़ में बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 मौत, 12 घायल; पटना से रांची जा रहे थे सभी
Tue, 25 Apr 2023 01:29 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:29 PM IST
सार
बस को सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस पलट गई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 12 लोग घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। घटना रामगढ़ के चुट्टू पालू घाटी के पास NH 33 पर हुई है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार से झारखंड जा रही बस को सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस पलट गई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 12 लोग घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। घटना रामगढ़ के चुट्टू पालू घाटी के पास NH 33 पर हुई है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। काफी देर तक आवागमन बाधित रहा है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
12 घायलों अस्पताल में भर्ती करवाया
पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क पर हटवाया। इसके बाद आवागमन सामान्य हुई। पुलिस का कहना है कि हादसे में 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। 12 घायलों अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वाले में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
बस बख्तियारपुर से रांची जा रही थी
घायलों का कहना है कि सोमवार रात 9 बजे बस पटना के बख्तियारपुर से रांची के लिए खुली थी। इसी दौरान चुट्टू पालू घाटी के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस NH पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान अब तक नहीं हुई है। उनकी पहचान के लिए बिहार पुलिस को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन