{"_id":"6798f80142f8e02c4307e1bf","slug":"bihar-jdu-party-neeraj-kumar-targeted-rjd-party-lalu-yadav-with-family-kirti-awards-gaya-bihar-news-today-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जदयू के प्रवक्ता लालू परिवार पर बरसे, कहा- कीर्ति पुरस्कार से राजनीति तक लालू के बिना तेजस्वी कुछ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जदयू के प्रवक्ता लालू परिवार पर बरसे, कहा- कीर्ति पुरस्कार से राजनीति तक लालू के बिना तेजस्वी कुछ नहीं
Tue, 28 Jan 2025 09:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 28 Jan 2025 09:00 PM IST
सार
Bihar : जदयू के मुख्य प्रवक्ता लालू परिवार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को खेल कीर्ति पुरस्कार उनकी काबिलियत पर नहीं बल्कि लालू और राबड़ी देवी के कारण मिला था। कीर्ति पुरस्कार से लेकर राजनीति तक तेजस्वी यादव लालू के बिना कुछ नहीं हैं।
विज्ञापन
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह एमएलसी नीरज कुमार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को खेल कीर्ति पुरस्कार उनकी काबिलियत पर नहीं बल्कि उनके पिता लालू और माता राबड़ी देवी के कारण मिला था। उन्होंने कहा कि जिस समय उन्हें यह पुरस्कार मिला था, उस समय उनकी उम्र 12-13 वर्ष की थी। झारखंड में आयोजित खेल में सात मैच में उन्होंने मात्र 37 रन बनाए थे और एक विकेट लिया था। वर्ष 2003 में उनकी माता राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री थी, उनकी बदौलत उन्हें खेल कीर्ति पुरस्कार मिला। देखा जाए तो पूरा खेल के क्षेत्र में घाल-मेल किया गया।
विज्ञापन
खेल से लेकर राजनीति तक लालू के बिना तेजस्वी कुछ नहीं
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी की शिक्षा से लेकर खेल तक कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरासत भी उन्हें अपने पिता लालू प्रसाद यादव की वजह से मिली है। लालू यादव तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए घूमते फिर रहे हैं, अगर वे ना रहे तो इनकी औकात कुछ भी नहीं है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी के पिता लालू यादव जब रेल मंत्री थे, तो दिल्ली से एक बड़े से होटल से रेलवे के कई टेंडर दिए जाते थे। इस वजह से भी उन्हें आईपीएल में रखा गया था। नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी कितने होनहार हैं, यह समझ जा सकता है। नियमों को ताक पर रखकर खेल कीर्ति पुरस्कार दिया गया। वहीं एक अन्य खिलाड़ी को भी मनमाने तरीके से कई मैच में खेलने का मौका दिया गया, जो मानसिक रूप से दिव्यांग था। देखा जाए तो माता-पिता के बदौलत तेजस्वी को खेल कीर्ति पुरस्कार मिला और आईपीएल में भी खेलने का मौका मिला, लेकिन जैसे ही लालू यादव रेल मंत्री से हटे, इन्हें भी बैक टू पवेलियन हो जाना पड़ा।
विज्ञापन
15 साल की उपलब्धि नरसंहार, अपराध का तांडव, चरवाहा विद्यालय
एनडीए गठबंधन के तरफ से एक पोस्टर रिलीज किया गया। वहीं उन्होंने पोस्टर रिलीज के सवाल पर कहा कि पोस्टर के माध्यम से 15 वर्ष उनका पति पत्नी की युगल सरकार रही। उनकी उपलब्धियों में नरसंहार, अपराध का तांडव, चरवाहा विद्यालय रहा, जबकि दूसरे तरफ एनडीए की सरकार में सेंट्रल यूनिवर्सिटी से लेकर पर्यटन के क्षेत्र तक काम हुआ है। इससे बड़ा काम क्या होगा। हाथीदह से गंगा को फल्गु के रबड़ डैम तक पहुंचाए, यह मामूली उपलब्धि है? जिसको हमारे उपलब्धि से शिकायत है उनसे विनम्रता पूर्वक अनुरोध है कि नीतीश कुमार का चेहरा अच्छा नही लगता है तो अपने घर की बिजली कटवा लीजिए। घर मे लालटेन टांग लीजिए।
विज्ञापन
राबड़ी देवी ने नौकरी के बदले ली थी जमीन, वहां का भी विकास नीतीश कुमार ने ही किया था
वहीं तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर विकास को लेकर हमला के सवाल पर उन्होंने कहा कि फुलवरिया गांव में विकास हम ही किए हैं। उनके गांव में जो गली है और महुआ बाग में जो किला बन रहा है, वह रोड नीतीश कुमार ही बनाए हैं। तेजस्वी यादव की माता राबड़ी देवी जिन्होंने अपने कार्यकाल में जहां नौकरी के बदले जमीन लिए, उस मायके का भी विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही किये हैं।