Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar: ITI student dies by hanging in Muzaffarpur; girlfriend and her family accused of harassment

बिहार: भागलपुर में आईटीआई छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमिका और उसके परिवार पर प्रताड़ना का आरोप

Fri, 20 Nov 2026 03:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 20 Nov 2026 03:00 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर क्लबगंज में 20 वर्षीय आईटीआई छात्र पीयूष कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने प्रेमिका और उसके परिवार पर पैसों के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Bihar: ITI student dies by hanging in Muzaffarpur; girlfriend and her family accused of harassment
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सिकंदरपुर क्लबगंज में 20 वर्षीय आईटीआई छात्र पीयूष कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बरारी आईटीआई के अंतिम वर्ष का छात्र था और अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहा था। मृतक सेंट्रिंग ठेकेदार पारस सिंह का छोटा पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिजनों ने छात्र की प्रेमिका और उसके परिवार पर पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


फोन पर कर रहा था बहस
मृतक के बड़े भाई प्रिंस कुमार के अनुसार पीयूष बृहस्पतिवार रात अपने मामा की दुकान से घर लौटा था। इसके बाद उसके मोबाइल फोन पर उसकी प्रेमिका का कॉल आया। वह अपनी मां से छत की चाबी लेकर ऊपर बातचीत करने चला गया। रात लगभग 11:20 बजे तक वह प्रेमिका से फोन पर बहस कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब मां ने उसे बिस्तर पर नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पास के एक बिना दरवाजे वाले कमरे में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला। उसने छत की कड़ी तक पहुंचने के लिए ड्रम का सहारा लिया था।
विज्ञापन


नानी जी के नाम से सहेजा था नंबर
लगभग तीन वर्ष पूर्व झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान पीयूष की मुलाकात आरती उर्फ तन्नू से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। दोनों के परिजनों को इस संबंध की जानकारी थी और शादी की बात भी चली थी, लेकिन रिश्ता तय नहीं हो सका। दो-तीन माह पहले दोनों के बीच बड़ा विवाद हुआ था, जिसके बाद युवती के परिजनों ने बातचीत बंद कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि छात्र ने अपने मोबाइल में युवती का नंबर 'नानी जी' के नाम से सहेज रखा था और वह छिपकर बातचीत करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन रुपये भेजने का परिजनों का आरोप
परिजनों का आरोप है कि युवती और उसका परिवार आर्थिक जरूरत होने पर पीयूष पर दबाव बनाता था। छात्र ने कई बार ऑनलाइन माध्यम से उन्हें रुपये भेजे थे, जिसके प्रमाण उसके बैंक खाते में मौजूद हैं। परिजनों ने युवती के व्यवहार और निरंतर प्रताड़ना से तंग आकर छात्र द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने का दावा किया है। मोजाहिदपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल से छात्र का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट, कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed