{"_id":"650196f2071bb16eb402f1a0","slug":"bihar-in-gaya-husband-murdered-wife-by-slitting-her-throat-and-ran-away-police-engaged-in-investigation-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime News: गया में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की और फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime News: गया में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की और फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 13 Sep 2023 04:33 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Wed, 13 Sep 2023 04:33 PM IST
सार
बिहार के गया में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या करके फरार हो गया। पुलिस सूचना मिलते ही जांच में जुट गई। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के मोहननगर में बीती देर रात पति ने पत्नी की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या करके घटनास्थल से फरार हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
गया के रामपुर थाना क्षेत्र के मोहननगर में बीती देर रात पति ने पत्नी की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। गया पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस घटना की जानकारी लोगों को बुधवार सुबह हुई। बताया जा रहा है की पति अपनी पत्नी का इलाज कराने गया आया था। जहां रात होने पर पहले मकान मालिक के घर पहुंचा। दोनों ही छत पर देर रात सोने चले गये थे। सुबह घर के लोगों ने देखा कि पत्नी का गला रेता हुआ है, जिसके बाद होश सबके होश उड़ गए और स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर टाउन सीटी डीएसपी पी एन साहू और रामपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। फरार पति के बारे में बताया जा रहा है कि उसका नाम मोहन यादव है जो औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव का रहने वाला है। मृतका की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना उस स्थान पर हुई है जहां पति मोहन यादव पहले भी वही किराए पर रहता था। मंगलवार की रात वहां दोनों पति-पत्नी पहुंचे। पति ने बताया था कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने आया था। रात होने के कारण यहीं रुक गए। देर रात पति-पत्नी के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि पति ने अपनी ही पत्नी की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर फरार हो जाता है।
विज्ञापन
टाउन सीटी डीएसपी पी एन साहू ने बताया कि मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं, रफीगंज थाना को उसके परिजनों तक जानकारी पहुंचाने के लिए सूचना दे दी गई है। मामले के बारे में जांच और पूछताछ की जा रही है।