{"_id":"6427d2543de2fef9b00c6d17","slug":"bihar-in-bhagalpur-the-miscreant-shot-the-young-man-for-not-moving-out-of-the-way-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भागलपुर में रास्ता से नहीं हटने पर बदमाश ने युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भागलपुर में रास्ता से नहीं हटने पर बदमाश ने युवक को मारी गोली
Sat, 01 Apr 2023 12:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूजज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूजज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:12 PM IST
सार
भागलपुर में रास्ते से हटने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने एक युवक की पहले जमकर पिटाई की और फिर फायरिंग करने लगे जिसमें एक युवक घायल हो गया। मामला ललमटिया थाना क्षेत्र के दिलदारपुर बिंदटोली की है।
विज्ञापन
Bihar: भागलपुर में रास्ते से नहीं हटने पर बदमाश ने युवक को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर में रास्ते से हटने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने एक युवक की पहले जमकर पिटाई की और फिर फायरिंग करने लगे जिसमें एक युवक घायल हो गया। मामला ललमटिया थाना क्षेत्र के दिलदारपुर बिंदटोली की है। इस घटना में दो लोग घायल हैं, जिसमें एक व्यक्ति का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
क्या है मामला
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दिलदारपुर बिंदटोली निवासी नंदकिशोर मंडल अपने खेत से ई-रिक्शा पर सब्जी लाद कर अपने घर लौट रहे थे। तभी घर के पास आते ही चंपानगर-नरगा भागलपुर मुख्य सड़क पर मौजूद स्कूटी सवार मेघे यादव उर्फ़ मेघवा सहित अन्य लोगों ने उसे रास्ता से हटने को कहा। नंदकिशोर मंडल ने जब ई-रिक्शा साईड करने में असमर्थता जाहिर की तो वे लोग नंदकिशोर को गाली-गलौज करने लगे। इसी क्रम में आरोपित नंदकिशोर को गोली मरने की धमकी देते हुए चला गया।
विज्ञापन
वापस लौट कर मारी गोली
कुछ ही देर बार आरोपित युवक अपने साथियों के साथ वापस लौटा और नंदकिशोर के साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान आरोपित युवक ने नंदकिशोर पर गोली चला दी जिसमें गोली के छीटें लगने से स्थानीय युवक गोविंद कुमार घायल हो गया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने गोविन्द को मायागंज अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में मेला देखने जा रहे चुनचुन यादव भी चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोपी के घर पर जाकर की थी शिकायत
घायल के परिजन सिकंदर मंडल का कहना है कि रास्ता से हटने को लेकर स्कूटी सवार मेघा यादव उर्फ मेघवा के साथ पहले नोकझोंक हुई। इसके बाद हमलोग मेघा यादव के घर पर जाकर उसकी शिकायत की और फिर वापस अपने घर लौट आए। इसके कुछ देर बाद मेघवा अपने साथियों के साथ लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंचा और मारपीट करने लगा। इसी क्रम में उसने दो राउंड फायरिंग भी किया जिसमें गोविंद घायल हो गया।
कौन है मेघा यादव
बताया जाता है कि मघ्य यादव उस क्षेत्र का पुराना बदमाश है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूट कर आया है। घटना के बाद वह फरार है। फ़िलहाल घटनास्थल पर ललमटिया और विश्वविद्यालय पुलिस की कैंप कर रही है।
क्या कहते हैं डॉक्टर परिजनों के अनुसार डॉक्टर मायागंज अस्पताल में गोविन्द का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि गोविंद के सिर में गोली के छीटें लगे हैं, जिससे वह जख्मी हो गया है। फिलहाल उसकी स्थिति ठीक है।
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
घटना के संबंध सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी का कहना है कि गोलाबारी जैसी कोई घटना नहीं हुई है। स्कूटी और ई रिक्शा चालक में साइड होने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें दो पक्षों में भिड़ंत हो गई थी। इसी दौरान स्कूटी चालक ने अपने साथियों के साथ मिल कर मारपीट करना शुरु कर दिया। इस क्रम में वहां से गुजर रहा एक युवक घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।