फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: In Begusarai, unbridled criminals shot two businessmen in 18 hours, gold businessman died

Bihar: बेगूसराय में बेलगाम अपराधियों ने 18 घंटों में दो व्यवसाईयों को मारी गोली, स्वर्ण व्यवसाई की मौत

Mon, 16 Jan 2023 08:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 16 Jan 2023 08:16 PM IST
सार

लगभग 18 घंटों के अंदर बेगूसराय में अपराधियों ने दो अलग-अलग व्यवसाईयों पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है जिसमें स्वर्ण व्यवसाई की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। आक्रोशित व्यवसाईयों ने मंगलवार को बेगूसराय बाजार बंद का आह्वान किया है।

विज्ञापन
Bihar: In Begusarai, unbridled criminals shot two businessmen in 18 hours, gold businessman died
बेगूसराय में बेलगाम अपराधियों ने 18 घंटों में दो व्यवसाईयों को मारी गोली, स्वर्ण व्यवसाई की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। लगभग 18 घंटों के अंदर बेगूसराय में अपराधियों ने दो अलग-अलग व्यवसाईयों पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है जिसमें स्वर्ण व्यवसाई की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज स्थित सोनरपट्टी की है जो नगर थाना से महज 200 मीटर की परिधि में है। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े जय माता दी स्वर्ण व्यवसाई के मालिक रवि रोशन उर्फ रेड्डू को दुकान के सामने गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ही बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी दुकान पर आए और दुकानदार को दूकान के बाहर बुलाया। दुकानदार के बाहर निकते ही उसे दनादन तीन गोली मार दी। गोली चलते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में आस-पास के दुकानदारों ने रवि रोशन को निजी अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान रवि रोशन उर्फ रेड्डू की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बगराहा डीह की है जहां बीती देर रात अपराधियों ने एक आलू गद्दी व्यवसाई को गोली मारकर घायल कर दिया था। फिलहाल उसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अब लगभग 18 घंटे के अंदर दो बड़ी वारदात की वजह से बेगूसराय पुलिस फिर से सवालों के घेरे में है। लोग सीधी तौर पर आरोप लगा रहे हैं कि अपराधियों के दिल-दिमाग से अब बेगूसराय पुलिस का खौफ बिल्कुल  खत्म हो गया है। 

विज्ञापन


बंद रहेगी दुकानें 
घटनास्थल पर मौजूद डिप्टी मेयर अनीता देवी ने कहा कि 24 घंटे के अंदर अपराधी को पुलिस गिरफ्तार करे नहीं तो सभी स्वर्ण व्यवसायी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को विवश होंगे। आक्रोशित व्यवसाईयों ने मंगलवार को बेगूसराय बाजार बंद का आह्वान किया है। 
विज्ञापन


पुलिस बता रही आपसी रंजिश 
वहीं इस मामले में डीएसपी सदर अमित कुमार का कहना है कि इस हत्या का कारण आपसी रंजिश है। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed