फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar IAS Promotion Today : 55 IAS Officers Promotion.Additional Secretary.Gad Promotion List.Bihar News.

IAS Promotion : बिहार में फिर 55 आईएएस अफसरों की प्रोन्नति, बने अपर सचिव स्तर के पदाधिकारी, दो डीएम भी शामिल

Mon, 05 Feb 2024 09:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 05 Feb 2024 09:24 PM IST
सार

Bihar : बिहार प्रशासनिक सेवा (IAS)में 55 अधिकारियों को प्रोन्नत कर अपर सचिव में प्रोन्नति की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी है। प्रोन्नत्ति सूची में दो जिले के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Bihar IAS Promotion Today : 55 IAS Officers Promotion.Additional Secretary.Gad Promotion List.Bihar News.
आईएएस प्रमोशन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में 55 आईएएस पदाधिकारियों को प्रोन्नत किया है। यह  सभी 2011, 2012, 2013 और 2014 बैच के आईएएस पदाधिकारी हैं।

विज्ञापन


जानिए सूची में किन अधिकारियों के हैं नाम 
उन प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों में भू अर्जन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विभाग के निदेशक सह संयुक्त सचिव सुशील कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव किशोरी चौधरी, राज्य निर्वाचन प्राधिकार के सचिव पुरुषोत्तम पासवान, ग्रामीण कार्य विभाग के संयुक्त सचिव उज्जवल कुमार सिंह, पर्यटन निदेशालय के निदेशक के साथ-साथ पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर प्रतिनियुक्त विनय कुमार राय, कटिहार के बंदोबस्त पदाधिकारी नरेश कुमार झा, राज्यपाल सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार, जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव शशांक शेखर सिन्हा, राज निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के संयुक्त सचिव निर्मल कुमार, किशनगंज के बंदोबस्त पदाधिकारी शिव कुमार शैव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त सचिव धीरेंद्र पासवान, ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अरविंद मंडल, मधुबनी नगर निगम के नगर आयुक्त अनिल चौधरी, सहरसा के बंदोबस्त पदाधिकारी विश्वनाथ चौधरी और मधेपुरा के बंदोबस्त पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को प्रोन्नत किया गया है। यह सभी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन


यह नाम भी हैं शामिल 
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह,समस्तीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी, राजस्व परिषद के सचिव अनिल कुमार झा, संसदीय कार्य विभाग के संयुक्त सचिव नवीन, भविष्य निधि निदेशालय के निदेशक जयप्रकाश सिंह, बिहार विकास मिशन और मंत्रिमंडल सचिवालय के उपमिशन निदेशक आलोक कुमार, गिरी विभाग के संयुक्त सचिव अनिमेष पांडे, बिहार लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश शर्मा, जहानाबाद के बंदोबस्त पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद, बिहार तकनीकी कर्मचारी चयन आयोग के संयुक्त सचिव अरुण चंद्र वर्मा, खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संयुक्त सचिव गीता सिंह, खगड़िया के बंदोबस्त पदाधिकारी अरुण कुमार झा, शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर साह, मंत्रिमंडल सचिवालय के संयुक्त सचिव निशीथ वर्मा, ब्रेडा के उपनिदेशक सुधांशु कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव संजीव कुमार सिन्हा सहित अन्य इस पदाधिकारियों को प्रोन्नत किया गया है। यह सभी 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें पूरी सूची 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed