फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Husband and wife died by jumping into the river, a daughter was born seven days ago

Bihar : पति-पत्नी ने नदी में कूदकर दी जान, 7 दिन पहले बेटी हुई थी, छठी के बाद हुआ ऐसा

Sat, 20 May 2023 10:09 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 20 May 2023 10:09 AM IST
सार

मोतिहारी में एक दम्पति के घर बेटी ने जन्म लिया और जन्म के सातवें रोज उस दंपति ने पूल से नदी में छलांग लगा कर जान दे दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला के शव को बरामद कर लिया गया है। घटना चिरैया थाना क्षेत्र के ललबेगियां की है।

विज्ञापन
Bihar: Husband and wife died by jumping into the river, a daughter was born seven days ago
घटनास्थल पर जमा हुए आसपास के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में एक दम्पति के घर बेटी ने जन्म लिया और जन्म के सातवें रोज उस दंपति ने पूल से नदी में छलांग लगा कर जान दे दी। घटना चिरैया थाना क्षेत्र के ललबेगियां की है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन और प्रशासनिक लोग घटना स्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर की मदद से महिला के शव को बरामद कर लिया गया है जबकि पति के शव की तलाश जारी है। मृतक दंपति की पहचान भेरियाही गांव निवासी शिवनंदन जयसवाल (25) और उनकी पत्नी ललबेगिया निवासी मुस्कान कुमारी (19) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


छह दिन पहले बेटी को दिया जन्म
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि शिवनंदन जयसवाल और मुस्कान की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। शिवनंदन नेपाल में रह कर मजदूरी करता था। मुस्कान गर्भवती होने के कारण करीब डेढ़ महीने से अपने मायके ललबेगिया आई थी। इस दौरान एक सप्ताह पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया। दो रोज पहले बड़े ही धूमधाम से बेटी का छठी मनाया गया।
विज्ञापन


मेंहदी कार्यक्रम में जाने के बहाने निकले थे घर से
छठी के बाद पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिस वजह से दो दिन से पति और पत्नी दोनों खाना नहीं खा रहे थे। बीती रात दोनों करीब 10 बजे घर से यह कह कर निकले कि पड़ोस में मेंहदी कार्यक्रम में जा रहे है। काफी देर घर वापस नहीं लौटने पर लोगों ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान करीब 12 बजे रात में परिजनों को यह जानकारी मिली कि दोनों ने ललबेगिया पूल पर से नदी में कूद कर जान दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar: Husband and wife died by jumping into the river, a daughter was born seven days ago
पति पत्नी का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

परिजनों में मचा हाहाकार
पूल से कूदने की जानकारी मिलने के बाद घर में हाहाकार मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। आनफानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों ने दोनों के शव की तलाश शुरू कर दी।

तलाश में जुटे SDRF और स्थानीय गोताखोर
घटनास्थल पर प्रशासन के पहुंचते ही स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम शव खोजने में जुट गई। सुबह में फिर शव की तलाश शुरू की गई। इस दौरान मुस्कान के शव को बरामद कर लिया गया जबकि शिवनंदन की तलाश अभी भी जारी है।

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं
मृतक के शाला का कहना है कि जीजाजी नेपाल में रह कर मजदूरी करते थे। भगिनी के  जन्म के एक दिन बाद यहां आए थे। सब कुछ ठीक था, अचानक कैसे दोनो ने यह घटना कर दिया यह समझ में नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed