फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Road Accident In Nawada And Banka On 10th Board Exam One Examinee Killed And 6 Injured

Nawada Road Accident Bihar : नवादा-बांका में भीषण हादसे, मैट्रिक के एक परीक्षार्थी की मौत, 6 घायल

Wed, 15 Feb 2023 10:14 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा / बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा / बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 15 Feb 2023 10:14 AM IST
सार

Road Accident In Nawada And Banka On Matriculation Exam : मैट्रिक के पांच परीक्षार्थी दूसरे दिन की परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंच सके। एक तो जीवन की परीक्षा में सड़क पर ही हार गया। नवादा में ट्रक से टक्कर के बाद एक बाइक पर सवार होकर जा रहे चार परीक्षार्थियों में से एक की मौत हो गई। परीक्षार्थी समेत तीन बांका में घायल हुए।

विज्ञापन
Road Accident In Nawada And Banka On 10th Board Exam One Examinee Killed And 6 Injured
मैट्रिक की परीक्षा के दूसरे दिन नवादा और बांका में भीषण सड़क हादसा, एक परीक्षार्थी की मौत 6 घायल - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

मैट्रिक के पांच परीक्षार्थी दूसरे दिन की परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंच सके। एक तो जीवन की परीक्षा में सड़क पर ही हार गया। नवादा में ट्रक से टक्कर के बाद एक बाइक पर सवार होकर जा रहे चार परीक्षार्थियों में से एक की मौत हो गई। दूसरी तरफ बांका में बाइक पर परीक्षार्थी छात्रा के साथ दो लड़के हाइवा की टक्कर में बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घटनाओं में कुल छह का इलाज चल रहा है, जिनमें चार परीक्षार्थी हैं। 

विज्ञापन


नवादा में एक बाइक पर चार सवार
नवादा जिले में घटना वारसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बागीवरडीहा मोड़ के पास हुई। एक बाइक पर सवार परीक्षार्थी सौरभ कुमार, सुधीर कुमार, आदित्य कुमार और संकेत कुमार मैट्रिक के परीक्षा देने के लिए वारसलीगंज के एस एन सिन्हा कॉलेज की ओर जा रहे थे। नवादा केंदुआ परीक्षा केंद्र के रास्ते में बागीवरडीहा मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में संकेत कुमार की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायल परीक्षार्थियों को सदर अस्पताल में भर्ती करा गया, जहां से इन्हें पावापुरी स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। इधर, अस्पताल में संकेत की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों को कहना था कि संकेत की सांसें बची हुई थीं, लेकिन यहां डॉक्टर नहीं थे। हंगामे के बाद पहुंचे डॉक्टरों ने बाकी तीन को आननफानन में रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Road Accident In Nawada And Banka On 10th Board Exam One Examinee Killed And 6 Injured
बांका में हादसे के बाद घायलों को भागलपुर ले जाया गया, हालांकि घटनास्थल पर भीड़ जुटी रही। - फोटो : अमर उजाला

बांका में एक बाइक पर तीन सवार 
बांका जिले में हादसा अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तारा पगार के पास हुई। अमरपुर के राजापुर निवासी अमित कुमार अपनी बहन खुशी कुमारी को मैट्रिक परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से अपने दोस्त अमर कुमार के साथ बांका जा रहे थे। तभी तारा पगार के पास बांका की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाइवा गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। खुशी कुमारी, अमित कुमार और अमर कुमार को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed