फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Hooch Tragedy: died after consuming liquor at the election rally party in saran

जहरीली शराब से इतनी मौतों के बाद भी सबक नहीं: सारण में ही निकाय प्रत्याशी की रैली में शराब पी, दो मरे

Sat, 17 Dec 2022 04:32 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 17 Dec 2022 04:32 PM IST
सार

जहरीली शराब पीने से 74 मौतें सामने आ चुकी हैं यहां। इसके अलावा सीवान और बेगूसराय में भी जहरीली शराब से मौतें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री साफ कह रहे, दुहरा रहे कि शराब पीकर मरना है तो मरो। अब सारण में चुनावी पार्टी में शराब से मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
Bihar Hooch Tragedy: died after consuming liquor at the election rally party in saran
कथित चुनावी रैली के बाद शराब पीने से मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण सुर्खियों में है। जहरीली शराब पीने से 74 मौतें सामने आ चुकी हैं यहां। इसके अलावा सीवान और बेगूसराय में भी जहरीली शराब से मौतें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री साफ कह रहे, दुहरा रहे कि शराब पीकर मरना है तो मरो। और, लोग मरे जा रहे है। ताजा मामला भी सारण का ही है। यहां नगर निकाय चुनाव के एक प्रत्याशी की रैली के बाद कथित तौर पर भोज दिया गया था और उसी में शराब बांटी गई थी। शुक्रवार को शराब पीने वाले दो लोगों की शनिवार को मौत हो गई।  
विज्ञापन


भोज से शराब पीकर लौटे, डर से सदर अस्पताल नहीं गए
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, परसा नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 के रहने वाले 54 साल के दामोदर राय और 30 साल के मंटू राय की शनिवार को शराब के कारण मौत हुई है। मृतक के परिजनों ने अनुसार, प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर एक प्रत्याशी के पति जय लाल राय ने रैली निकाली थी। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए लोगों को जुटाया गया था। प्रत्याशी के रिश्तेदार शंभू राय के कहने पर शुक्रवार को दोनों रैली में शामिल हुए। इसके बाद शाम में भोज का भी आयोजन था। भोज से दोनों शराब पीकर लौटे। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद दामोदर और मंटू की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन शराब के केस में फंसने के कारण सदर अस्पताल नहीं गए और पास के ही एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज शुरू करा दिया।
विज्ञापन


इतनी मौतों के बाद अब निकाय चुनाव में भी शराब का खेल
इलाज के बाद भी हालत सुधरी नहीं, बल्कि बिगड़ती चली गई। शनिवार की सुबह एक-एक कर दोनों की मौत हो गई। मौत के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, जिला प्रशासन के लिए भी नई मुसीबत सामने आ गई है कि इतनी मौतों की खबरों के बावजूद निकाय चुनाव के दौरान शराब पीने और पिलाने का खेल चल रहा है। ताजा मामले की जानकारी के बाद पुलिस यहां भी पूछताछ कर रही है और आरोप है कि शराब का केस नहीं बनाने के लिए समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed