फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar govt did not spent 1700 crore for midday meal, hospitals

बिहार: खर्च नहीं हुए मिडडे मील, अस्पताल के लिए मिले 1700 करोड़

Tue, 23 Jul 2013 04:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Jul 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
bihar govt did not spent 1700 crore for midday meal, hospitals

बिहार सरकार ने मिड डे मील और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए मिली राशि का बहुत बड़ा हिस्सा खर्च ही नहीं किया या उसका इस्तेमाल कैसे किया गया इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


टीओआई की एक खबर के मुताबिक बिहार सरकार ने मिड डे मील योजना के लिए मिले 700 करोड़ रुपए और सरकारी अस्पताल निर्माण के लिए मिले 1000 करोड़ रुपए उपयोग नहीं किए।
विज्ञापन


यह राशि 462 करोड़ रुपए की उस राशि से अलग हैं जिसे इस्तेमाल न होने के कारण बिहार सरकार ने केंद्र को वापस लौटा दिया था। राज्य सरकार को यह पैसे मिड डे मील योजना के लिए दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल तक पड़ा रहा मिड डे मील का फंड, अब वापस
पिछले हफ्ते छपरा में कीटनाशक में बना मिड डे मील खाने से 23 बच्चों की मौत हो गई थी और कई बच्चे अब भी बीमार हैं। उन बच्चों का अब भी इलाज चल रहा है। खाना बनाने में साफ-सफाई न होना और योजना के क्रियान्वयन में खामियों को भी बच्चों के बीमार होने का कारण बताया जाता रहा है।

ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई विस्तृत जांच में और भी बुरी स्थिति सामने आई है।

खर्चे का ब्यौरा नहीं
मार्च 2012 की एक ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार साल 2004-05 और 2010-11 के बीच एबस्ट्रैक्ट कंटिनजेंट बिल के तहत राज्य सरकार ने 2692.05 करोड़ लिए गए थे।

जबकि डिटेल्ड कंटिनजेंट (डीसी) बिल में दी गई जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2012 को केवल 1919.39 करोड़ रुपए के खर्चों का ही ब्यौरा दिया गया। इसी खर्चे में 462.78 करोड़ रुपए भी शामिल हैं जो केंद्र को लौटा दिए गए।

डीसी बिलों के अनुसार मार्च 2012 तक बचे हुए 772.66 करोड़ रुपए का ब्यौरा दिया जाना अभी बाकी है।

इसके अलावा जितनी राशि का ब्यौरा दिया गया है उसमें भी कुछ राशि के खर्चे की ठीक से जानकारी नहीं दी गई है। जैसे 2004-05 में योजना के तहत 31.52 करोड़ रुपए खर्च किए गए लेकिन इसमें से 10.99 करोड़ रुपए के खर्चे का ब्यौरा नहीं है।


इसी तरह साल 2005-06 में 126.08 करोड़ रुपए में से 40.75 करोड़ के खर्चे की जानकारी नहीं दी गई है।

एजेंसियों के बीच घूमता रहा पैसा
इसी तरह बिहार सरकार को राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए दी गई राशि का भी पूरा इस्तेमाल नहीं हुआ। राज्य स्वास्थ्य विभाग को 2012-13 के दौरान लगभग 921 करोड़ रुपए दिए गए।

सरकार की नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य उप केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों स्थापित करने की योजना थी।

लेकिन इन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य उप केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण में केवल केवल 39.59 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए।

बाकी बचे 881 करोड़ रुपए योजना क्रियान्वयन के लिए विभिन्न एजेंसियों और कंपनियों के बीच घूमते रहे और इस्तेमाल न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed