{"_id":"60b3fba98ebc3e7fff614256","slug":"bihar-government-will-give-15-hundred-rupees-per-month-and-free-education-to-children-orphaned-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कोरोना से अनाथ बच्चों को 15 सौ रुपये प्रतिमाह और मुफ्त शिक्षा देगी नीतीश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: कोरोना से अनाथ बच्चों को 15 सौ रुपये प्रतिमाह और मुफ्त शिक्षा देगी नीतीश सरकार
Mon, 31 May 2021 08:06 PM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 31 May 2021 08:06 PM IST
सार
अनाथ बच्चे जब तक वयस्क नहीं हो जाते हैं तब तक उनके पढ़ाई लिखाई का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। बच्चों को हर महीने पंद्रह सौ रुपए की आर्थिक मदद भी की जाएगी ताकि वे अपने जरूरत के सामानों को ले सकें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वैसे बच्चे बच्चियों जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई है। जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो उनको बाल सहायता योजना अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 15 सौ रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना एक प्राकृतिक आपदा है। जिससे सबको मिलकर निपटना होगा।
विज्ञापन
जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी। ऐसी अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकन कराया जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना महामारी के कारण जो बच्चे अनाथ हो गए हैं उनकी देखरेख अब बिहार सरकार करेगी।
विज्ञापन