फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar government will give 15 hundred rupees per month and free education to children orphaned from Corona

बिहार: कोरोना से अनाथ बच्चों को 15 सौ रुपये प्रतिमाह और मुफ्त शिक्षा देगी नीतीश सरकार

Mon, 31 May 2021 08:06 PM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 31 May 2021 08:06 PM IST
सार

अनाथ बच्चे जब तक वयस्क नहीं हो जाते हैं तब तक उनके पढ़ाई लिखाई का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। बच्चों को हर महीने पंद्रह सौ रुपए की आर्थिक मदद भी की जाएगी ताकि वे अपने जरूरत के सामानों को ले सकें।

विज्ञापन
Bihar government will give 15 hundred rupees per month and free education to children orphaned from Corona
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वैसे बच्चे बच्चियों जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई है। जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो उनको बाल सहायता योजना अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 15 सौ  रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि कोरोना एक प्राकृतिक आपदा है। जिससे सबको मिलकर निपटना होगा।

विज्ञापन


जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी। ऐसी अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकन कराया जाएगा। रविवार  को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना महामारी के कारण जो बच्चे अनाथ हो गए हैं उनकी देखरेख अब बिहार सरकार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed