फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar government asked whether to stop the thermocol or not

अगर आप भी चाहते हैं कि बंद हो खतरनाक थर्मोकोल तो ध्यान दें, बिहार सरकार मांग रही है आपका जवाब

Tue, 23 Jul 2019 01:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 23 Jul 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Bihar government asked whether to stop the thermocol or not
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : amar ujala

जल, जंगल और जमीन के लिए अभिशाप बन चुके थर्मोकोल पर रोक लगाने के लिए बिहार सरकार ने कमर कस ली है। इसके लिए सरकार ने मसौदा भी तैयार कर लिया है। राज्य में प्लास्टिक के कैरी बैग पर पहले ही बैन लगाया जा चुका है। विभाग ने आम लोगों से थर्मोकोल पर रोक लगाए जाने के संबंध में आपत्ति और सुझाव मांगे है। जिसके लिए ई-मेल को माध्यम बनाया गया है। 

विज्ञापन


बिहार सरकार ने ई-मेल forestbihar@gmail.com/bspcb@yahoo.com के जरिए लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे है। इसके जरिए लोग सरकार को अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। जनता की राय के बाद सरकार सिंगल यूज्ड थर्मोकोल पर रोक लगाने से संबंधित अधिसूचना जारी करेगी। अधिसूचना जारी होने के दो महीने के बाद सिंगल यूज्ड थर्मोकोल का उपयोग बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


सिंगल यूज्ड थर्मोकोल के दायरे में ये चीजें होंगी
एक बार इस्तेमाल होने वाले ग्लास, कप, प्लेट, कांटा, कटोरा चम्मच, बैनर, फ्लैक्स जैसे थर्मोकोल से बनी सभी वस्तुओं पर रोक लग जाएगी। इसके दायरे में गली-गली बिकने वाले पानी के पाउच भी होंगे। राज्य सरकार ने 23 दिसंबर, 2018 को राज्य में प्लास्टिक के कैरी बैग के निर्माण, आयात, भंडारण, परिवहन और उपयोग पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed