फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Gopalganj police found the kidnapped innocent child, criminals left him near the railway station

Bihar News : अपहृत मासूम को गोपालगंज पुलिस ने खोज निकाला, रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर भागे बच्चा चोरी गैंग वाले

Sun, 18 Aug 2024 09:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 18 Aug 2024 09:53 AM IST
सार

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि पुरस्कार की राशि (25 हजार) एसआईटी को दी जाएगी। अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज निकालने में एसआईटी का अहम योगदान है। इनाम की राशि पर हक उन्हीं का बनता है।

विज्ञापन
Bihar: Gopalganj police found the kidnapped innocent child, criminals left him near the railway station
मासूम को मां के पास सौंपती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपट्टी मोड़ के पास से अपहत्र एक वर्षीय बच्चे को पुलिस ने शनिवार की देर रात थावे रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस की तेज दबिश के कारण अपराधी बच्चे को थावे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर मेडिकल जांच के बाद बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। इन सब के पीछे बच्चा चोर गैंग होने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि पुरस्कार की राशि ₹25000 एसआईटी को दी जाएगी। अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज निकालने में एसआईटी का अहम योगदान है। इनाम की राशि पर हक उन्हीं का बनता है।

विज्ञापन


एसपी ने की थी ₹25000 इनाम की घोषणा 
शनिवार की दोपहर गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने घटनास्थल का दौरा किया था, जहां से बच्चे का अपहरण किया गया था। साथ ही उन्होंने बाइक सवार दो अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया था, एवं आम लोगों से अपील भी की थी बच्चे और अपराधियों की पहचान बताने वाले को पुलिस ₹25000 का इनाम देगी।
विज्ञापन


जानिए क्या था मामला?
बता दें कि मीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपट्टी मोड़ पर अपने दरवाजे पर खेल रहे एक वर्षीय मासूम को दो बाइक सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया। बच्चे का अपहरण करने के बाद दोनों अपराधी मीरगंज के तरफ फरार हो गए। मीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव निवासी बबलू सिंह का एक वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार अपने दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आए और ऋषभ कुमार को उठाकर बाइक पर बैठा लिए। बच्चे को लेकर दोनों अपराधी मीरगंज के रास्ते फरार हो गए थे। वहीं पास में खेल रही एक बच्ची के शोरगुल करने पर परिजन एवं ग्रामीण इकट्ठा हुए। अपहरण की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। सूचना देने के बाद भी 112 की पुलिस मौके पर जल्दी में नहीं पहुंची। इसी बात पर ग्रामीण नाराज हो गए और मीरगंज गोपालगंज पथ को जाम कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed