फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Good news for three lakh teachers salary may increase in the new year know the whole matter

बिहार: तीन लाख शिक्षकों के लिए खुशखबरी, नए साल में बढ़ सकता है वेतन, जानिए पूरा मामला

Sat, 18 Dec 2021 09:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 18 Dec 2021 09:45 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही कैलकुलेटर लॉन्च किया जाएगा, ताकि वेतन निर्धारण पारदर्शी तरीके से किया जा सके।

विज्ञापन
Bihar: Good news for three lakh teachers salary may increase in the new year know the whole matter
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

बिहार में शिक्षकों और लाइब्रेरी से जुड़े कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्य के साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों की वेतन में वृद्धि का मामला अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। एनआईसी ने इनके वेतन को तय करने के लिए पे-फिक्सेशन कैलकुलेटर तैयार किया है।

विज्ञापन


दरअसल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक हुई। इस दौरान सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को इस कैलकुलेटर के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही सभी डीईओ कैलकुलेटर को लेकर अपने सुझाव भी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय और शिक्षा विभाग को देंगे।
विज्ञापन


इससे पहले 1 अप्रैल 2020 के प्रभाव से ही शिक्षकों को 15 फीसदी वेतनवृद्धि का लाभ देने का सरकार ने निर्णय लिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही कैलकुलेटर लॉन्च किया जाएगा, ताकि वेतन निर्धारण पारदर्शी तरीके से किया जा सके। बैठक में माध्यमिक निदेशक ने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के पेंडिंग रहने की समीक्षा की गई। इस दौरान निर्देश दिया गया कि शीघ्रता से आवेदनों का सत्यापन कराएं। ऐसी तैयारी रखें कि 15 जनवरी से वितरण किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed