{"_id":"6594fbc90cd723c2e5044d2a","slug":"bihar-girl-murdered-in-sitamarhi-killed-by-parents-honor-killing-case-murder-case-crime-news-in-hindi-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : माता-पिता ने जवान बेटी को मारकर रातोंरात जला दिया; परिवार शादी की कर रहा था तैयारी, उसकी थी दूसरी जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : माता-पिता ने जवान बेटी को मारकर रातोंरात जला दिया; परिवार शादी की कर रहा था तैयारी, उसकी थी दूसरी जिद
Wed, 03 Jan 2024 11:46 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:46 AM IST
सार
सीतामढ़ी के परसौनी थाना क्षेत्र के परसौनी मुख्य चौक की है। पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग से नाराज माता-पिता ने पुत्री की हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आननफानन में जला भी दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी में एक लड़की की निर्मम हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि लड़की के माता-पिता ने की। कारण बस इतना था कि उनकी बेटी का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने की जिद कर रही थी। इतनी सी बात से नाराज होकर जवान बेटी को उसके माता-पिता ने मार डाला। इतना ही नहीं साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से दोनों की लाश को जला दिया। पुलिस ने छानबीन की तो दंग रह गई। जांच में पता चला हत्या लड़की के माता पिता ने ही की है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मामला जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के परसौनी मुख्य चौक की है। पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग से नाराज माता-पिता ने पुत्री की हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आननफानन में जला भी दिया। हालंकि, सूचना मायने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पुत्री की हत्या कर शव जलाने की देने की बात स्वीकार भी की है।
विज्ञापन
पुलिस के सामने दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया
परसौनी थानेदार सुनीता कुमारी ने मामले की जांच की। वही, उन्होंने जांच के दौरान दोनों से पूछताछ किया। पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने प्रेम-प्रसंग में अपनी पुत्री की हत्या की बात स्वीकार की है। इसके बाद थानाध्यक्ष ने चौकीदार के बयान पर एफआईआर कर दोनों को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानेदार ने बताया कि उन्हे आसपास के लोगों द्वारा इस घटना की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
बेटी ने लव मैरिज करना चाहती थी
स्थानीय लोगों का कहना है कि परसौनी निवासी निरंजन बैठा की पुत्री पुष्पा कुमारी का किसी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में परिजनों को जब जानकारी मिली तो माता-पिता ने उसकी शादी तय कर दी। सोमवार को लड़की देखने की रस्म भी पूरी की गई। बावजूद पुष्पा तय शादी से इनकार करती रही और अपने प्रेमी संग शादी की जिद करती रही। इसके बाद पुत्री की जिद से नाराज निरंजन बैठा व मां हीरामणि देवी ने मिलकर देर रात पुत्री की हत्या कर शव रातों रात जला दिया।