फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Girl did not register rape case in Bhagalpur, did such act on protest, suspended

Bihar : बिहार के थानेदार की करतूत, लड़की का रेप केस दर्ज नहीं किया, विरोध करने पर किया ऐसा काम

Tue, 13 Jun 2023 10:18 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 13 Jun 2023 10:18 AM IST
सार

 बिहार के एक थानेदार की लापरवाही और उसका क्रूरतम चेहरा एक बार फिर सामने आया है जिसमें एक आदिवासी लड़की से दुष्कर्म किए जाने का रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का विरोध करने पर थानेदार ने पूर्व मुखिया की जमकर पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Bihar: Girl did not register rape case in Bhagalpur, did such act on protest, suspended
इंसाफ मांगने पर ऐसे पीटते हैं बिहार के थानेदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पुलिस की कार्यशाली पर हमेशा से सवाल उठता रहा है। एक बार फिर से बिहार के एक थानेदार की लापरवाही और उसका क्रूरतम चेहरा सामने आया है जिसमें एक नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म किए जाने का रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का विरोध करने पर थानेदार ने पूर्व मुखिया की जमकर पिटाई कर दी। अब मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष समेत दो को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


थानेदार ने पूर्व मुखिया की जमकर की पिटाई 
मामला भागलपुर जिला के बाखरपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव की है जहां चार बदमाशों ने एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में बाखरपुर के पूर्व मुखिया सौरभ कुमार तिवारी का कहना है कि पीड़ित परिवार उनके पास शिकायत लेकर आया तो सौरव कुमार ने उनलोगों को बाखरपुर एसएचओ के पास जाने को कहा। इस पर पीड़ित परिवार ने कहा कि वहां पर मेरी कोई नहीं सुन रहा है। वहां जाने पर पुलिसवालों ने हमसब को थाने पर से भगा दिया। सौरव कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर मैंने सभी वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी जिस कारण मुझे गिरफ्तार कर मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मेरी जमकर पिटाई की और साथ ही साथ मुझे झूठे केस में फंसा कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी ने की कार्रवाई 
मामले की जानकारी मिलते ही भागलपुर एसपी ने बाखरपुर ओपी प्रभारी गौरव कुमार तथा पीटीसी संजय कुमार को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रशिक्षु अधिकारी अपराजित लोहान की जांच में दोनों की लापरवाही सामने आई है। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि बाखरपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ है जिसकी जानकारी इन दोनों ने वरीय पुलिस अधिकारी को नहीं दी। साथ ही इनपर जांच में ढिलाई बरतने का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार 
कहलगांव डीएसपी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे कहलगांव डीएसपी को नबालिग लड़की से दुष्कर्म का वीडियो प्राप्त हुआ। इसके बाद कहलगांव डीएसपी व प्रशिक्षु अधिकारी अपराजित लोहान के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। शनिवार की रात नौ बजे तक वीडियो का सत्यापन कर पीड़िता की पहचान की गई। फिर चारों आरोपियों की भी पहचान की गई। रविवार सुबह 11 बजे दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक नाबालिग है। पकड़े गए आरोपी के पास से मोबाइल व दुष्कर्म पीड़िता के कपड़े भी बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed