फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: gaya mla prem kumar may be the leader of opposition

भाजपा विधायक को मिल सकती है खास जिम्मेदारी

Sun, 15 Nov 2015 01:16 PM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
Bihar: gaya mla prem kumar may be the leader of opposition

बिहार में चुनाव समाप्त होने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है, इसी के साथ ही विपक्ष ने भी मोर्चाबंदी की तैयारी तेज कर ली है। बीते चुनावों तक सत्ता का स्वाद चखने वाली भाजपा इस बार विपक्ष की भूमिका में है तो उसके लिए सत्ता समीकरण भी बदले हुए हैं।

विज्ञापन


जो पहले दोस्त हुआ करते थे वो अब राजनीतिक दुश्मन के रूप में सामने हैं ऐसे में उन्हें चुनौती देने के लिए भी भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में चुनावों से पूर्व तक मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे गया विधायक प्रेम कुमार को विपक्ष का नेता चुना जा सकता है।
विज्ञापन


सात बार के विधायक प्रेम कुमार को भाजपा का लोकप्रिय चेहरा माना जाता है। खास बात ये है कि भाजपा के पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता प्रेम कुमार पार्टी के लिए ईसीबी चेहरे के तौर पर भी बिल्कुल फिट बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंद किशोर यादव की जगह गया विधायक की दावेदारी मजबूत

Bihar: gaya mla prem kumar may be the leader of opposition

भाजपा की झटका देने वाली हार के बावजूद भी सातवीं बार चुनाव जीतने के बाद प्रेम कुमार का कद पार्टी में काफी बढ़ा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार गया विधायक के एक खास सहयोगी नागमणी कहते हैं कि प्रेम कुमार वरिष्ठता, सामाजिक परिदृश्य और अपने वजूद के हिसाब से इस पद के लिए सबसे योग्य उम्‍मीदवार हैं।
 
पूर्व में नागमणी चुनावों के दौरान प्रेम कुमार के लिए फेसबुक पर एक अभियान चला चुके हैं। लगभग 22 हजार वोटों से चुनाव जीतने वाले प्रेम को निवर्तमान नेता विपक्ष नंद किशोर के मुकाबले ज्यादा बेहतर उम्‍मीदवार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed