फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar gaya cleaners on strike after parshad beaten supervisor filth seen in city

Bihar: पर्यटन नगरी का ऐसा हाल! सफाईकर्मियों की हड़ताल पर बोले लोग- कचरे में मनेगी दिवाली

Tue, 07 Nov 2023 02:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 Nov 2023 02:43 PM IST
सार

वार्ड 29 में तैनात चालक ने पार्षद पति व बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में ड्राइवर ने नगर आयुक्त को लिखित आवेदन दिया है। 

विज्ञापन
bihar gaya cleaners on strike after parshad beaten supervisor filth seen in city
गया में लगा गंदगी का अंबार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गया नगर निगम के सफाईकर्मी पार्षदों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।  इसके चलते शहर के गली-मोहल्लों में गंदगी का अंबार लग गया है। लगभग चार सौ टन कचरा शहर में पड़ा हुआ है। वहीं नगर सरकार के पार्षद, सफाईकर्मी और यूनियन के नेता इस मामले में एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। जिसका नतीजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि शहर के जीबी रोड, रामसागर रोड, गेवल बिगहा, विष्णुपद इलाके समेत अन्य कई मोहल्लों में गंदगी का बुरा हाल है। लोग कचरे के बीच रहने को विवश है। डेंगू का खतरा भी बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म न हुई तो उन्हें कचरे के बीच ही दिवाली मनानी पड़ेगी। बता दें कि 3 दिन पहले वार्ड 38 के पार्षद पर निगम के सफाई पर्यवेक्षक के साथ मारपीट का आरोप लगा था। यह मामला अब तक सुलझा भी नहीं था कि वार्ड 29 में तैनात चालक ने पार्षद पति व बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में ड्राइवर ने नगर आयुक्त को लिखित आवेदन दिया है। 
विज्ञापन


पीड़ित चालक राजू कुमार ने बताया कि पार्षद के पति व बेटे ने मारपीट की और गाली गलौज किया। इसके साथ ही जान मारने की धमकी दी है। इस संबंध में वार्ड 29 की पार्षद आशा देवी ने कहा कि उनके पति व बेटे ने मारपीट नहीं की है। एक जगह से कचरा उठाने के लिए कहा पर खुद ड्राइवर हाथापाई करने लगा। इस दौरान ड्राइवर ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज तक की है। इधर यूनियन की ओर से सफाई पर्यवेक्षक के साथ मारपीट की घटना में कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed