फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Gangman died after being hit by a train accident occurred due to crossing on other track

Bihar Accident: ट्रेन से कटकर गैंगमैन की मौत, ट्रैक पर नट बोल्ट कसने के दौरान दूसरी पटरी पर जाने से हुआ हादसा

Wed, 13 Sep 2023 01:30 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 13 Sep 2023 01:30 PM IST
सार

दरभंगा में ट्रेन से कटकर गैंगमैन की मौत हो गई। टैक पर नट बोल्ट ठीक कर रहा था। इस दौरान बचने के लिए दूसरे ट्रैक पर चला गया, जिस पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Gangman died after being hit by a train accident occurred due to crossing on other track
ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मचारी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा में ट्रेन हादसे का मामला सामने आया है। जयनगर रेलखंड पर समस्तीपुर से जयनगर जानेवाली इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन से एक गैंगमैन की कटकर दुखद मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गैंगमैन तारसराय स्टेशन के पास ट्रैक के नट बोल्ट को ठीक कर रहा था। इस दरम्यान वह बचने के लिए दूसरे ट्रैक पर चला गया उस पर सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौके हो गई। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के नरपत नगर पंचायत के सीमा गांव निवासी लाल मोहम्मद के रूप में हुई है। लाल मोहम्मद आज सुबह तारसराय स्टेशन से थोड़ा आगे ट्रैक के नट बोल्ट को ठीक कर रहा था। इस दौरान समस्तीपुर से जयनगर जाने वाली 05535 पैसेंजर इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलकर्मी के घर कोहराम मच गया है। पूरा परिवार सदमे में डूब गया। उनकी पत्नी बेहोश गई, आस-पड़ोस के लोगों ने बार-बार हौसला बंधाने की कोशिश की।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता प्रतिदिन की तरह ही सुबह में खाना-खाकर डयूटी के लिए निकले ही थे। कुछ देर बाद किसी ने फोन करके जानकारी दी कि उसके पिता का ट्रेन से कटकर निधन हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा जंक्शन से रेल अधिकारी और जीआरपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed