{"_id":"63f5fc1d9512bca37d090e39","slug":"bihar-gang-rape-with-minor-girl-student-in-munger-three-arrested-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुंगेर में मोमोज खाने निकली छात्रा के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुंगेर में मोमोज खाने निकली छात्रा के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 22 Feb 2023 05:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 22 Feb 2023 05:15 PM IST
सार
मुंगेर में एक नाबालिग मैट्रिक की छात्रा के साथ चार लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। मामला तारापुर थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में तारापुर DSP पंकज सिंह ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के साथ गैंगरेप के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर में एक नाबालिग मैट्रिक की छात्रा के साथ चार लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। मामला तारापुर थाना क्षेत्र की है। परिजन ने थाना में आवेदन दिया है। घटना के संबंध में तारापुर डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम तारापुर इलाके से छात्रा के परिजनों ने छात्रा के गायब होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
आवेदन में परिजनों ने कहा कि मैट्रिक की परीक्षा समाप्त होते ही कंचन (काल्पनिक नाम ) मोमोज खाने बाजार गई। लेकिन काफी समय गुजर जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने लगे। लेकिन काफी ढूंढने के बाद जब वह नहीं मिली तब थक-हार कर परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। आवेदन मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्यवाही करते हुए एक सुनसान जगह से लड़की को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्त में, एक फरार
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी ने बताया कि मोमोज खाने जाते समय चार लड़के उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। उसके बाद सुनसान जगह में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म कर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर तारापुर के डीएसपी पंकज सिंह ने बताया कि एक नाबालिग छात्रा के साथ चार युवकों द्वारा गैंगरेप करने की बात सामने आई है। परिजनों के आवेदन के आलोक में नामजद अभियुक्तों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पॉक्सो में मामला दर्ज
डीएसपी पंकज सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। सभी पर स्पीडी ट्रायल चलाकर पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर सजा दिलवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त चादर एक मोटरसाइकिल और अभियुक्तों के मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं।