{"_id":"6596415a39b9a29d2f0d4cee","slug":"bihar-free-ayodhya-darshan-special-train-will-run-from-five-stations-of-gaya-will-start-from-january-25-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : गया के पांच स्टेशनों से चलेगी निशुल्क अयोध्या दर्शन स्पेशल ट्रेन, 25 जनवरी से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : गया के पांच स्टेशनों से चलेगी निशुल्क अयोध्या दर्शन स्पेशल ट्रेन, 25 जनवरी से होगी शुरुआत
Thu, 04 Jan 2024 10:55 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:55 AM IST
सार
भाजपा जिला अध्यक्ष व रामलला दर्शन अभियान अयोध्या के सह प्रभारी योगेश कुमार ने दर्शन अभियान को सफल बनाने के लिए आम लोगों का आह्वान किया है। साथी जिले के गांव में जनसंपर्क अभियान भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
गया जंक्शन की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम लला दर्शन के लिए गया जंक्शन सहित जिले के पांच स्टेशनों से निशुल्क अयोध्या दर्शन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह यात्रा 25 जनवरी से आरंभ हो रही है तथा 25 मार्च तक संचालित रहेगी। चार दिनों का एक फेरा निर्धारित किया जाएगा। गया जंक्शन सहित मानपुर पहाड़पुर, बेलागंज और गुरारु स्टेशन से अयोध्या के लिए यात्रा स्पेशल ट्रेन चलेगी। यात्रा पर जाने वाला अतिथियों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष व रामलला दर्शन अभियान अयोध्या के सह प्रभारी योगेश कुमार ने दर्शन अभियान को सफल बनाने के लिए आम लोगों का आह्वान किया है। साथी जिले के गांव में जनसंपर्क अभियान भी शुरू किया गया है। मालूम हो कि भगवान श्री राम का मंदिर निर्माण तेजी से चल रहा है। मंदिर उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को निर्धारित है। अयोध्या में राम मंदिर के ऐतिहासिक निर्माण और उद्घाटन के बाद बिहारवासियों को श्रीराम लला दर्शन के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
25 मार्च तक दर्शन को अंतिम फेरे का परिचालन किया जाएगा
गया के पांच प्रमुख स्टेशनों से स्पेशल ट्रेन द्वारा 25 जनवरी से आरंभ होगी। जो 25 मार्च तक दर्शन को अंतिम फेरे का परिचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोग अयोध्या श्री राम के दर्शन करना चाहते हैं, वह स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। अयोध्या जाने के लिए भाजपा के नेताओं का द्वारा रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन होने वाले व्यक्ति का नाश्ता, भोजन और अयोध्या में निवास से दर्शन तक पूरी व्यवस्था मुफ्त रहेगी। जल्दी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन