फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar former state secretary Shakti Malik of Rashtriya Janata Dal RJD was shot dead in Purnia district

राजद पर टिकट बेचने का आरोप लगाने वाले नेता की हत्या, तेजस्वी-तेजप्रताप पर मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Oct 2020 10:01 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 04 Oct 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
Bihar former state secretary Shakti Malik of Rashtriya Janata Dal RJD was shot dead in Purnia district
तेजस्वी और तेजप्रताप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बिहार में चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक हत्याओं का दौर शुरू हो गया है। पूर्णिया में रविवार की सुबह राजद के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रहे शक्ति मल्लिक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के खजांची हाट थाना के मुर्गी फार्म के पास हुई। शक्ति मल्लिक के परिजनों ने राजद के बड़े नेताओं पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बिहार पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिन छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनमें राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, महुआ विधायक तेजप्रताप यादव, राजद के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार साधु और तीन अज्ञात हमलावरों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन



घटना के बारे में मृतक शक्ति मल्लिक की मां मालती दवी ने कहा कि सुबह साढ़े छह बजे तीन नकाबपोश लोग जो गमछा से चेहरा ढक कर आए और घर में घुसकर शक्ति मल्लिक के सिर और छाती में तीन गोलियां मार दी। उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शक्ति मल्लिक पहले राजद में प्रदेश सचिव था। पार्टी ने टिकट देने के नाम पर उनसे 50 लाख रुपये की मांग की थी इसके बाद उसे पार्टी से हटा दिया गया था। वह इस बार रानीगंज से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता था इसी वजह से राजद नेताओं ने उसकी हत्या करवा दी। वारदात की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आनंद पाण्डेय और खजांची हाट थाना प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने खुद परिजनों का बयान दर्ज किया।

पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विशाल शर्मा ने कहा कि 'नेता की हत्या के संबंध में उनकी की पत्नी खुशबू देवी की शिकायत के आधार पर राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, तेजप्रताप यादव, अनिल कुमार साधु सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना में नेताओं की संलिप्तता का पता लगाने के लिए एक जांच जारी है।'

पुलिस के अनुसार तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने उनके कमरे में प्रवेश किया और उन्हें करीब से गोली मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 'उन्हें तीन गोली मारी गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।'

वहीं, इस मामले में राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि 'तेजस्वी और तेजप्रताप के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार और झूठे थे। एफआईआर राजनीति से प्रेरित है।'


पूर्णिया में राजद के वरिष्ठ नेता कमल किशोर यादव ने कहा कि 'पुलिस मामले की जांच करेगी और सच्चाई सामने आएगी। राजद के नेता राजनीति में ऐसा गंदा खेल कभी नहीं खेलते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed