फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Baba Appeared in Dream, Family Begins Prostration Journey Despite Eye Trouble on Asarganj Kanwariya Path

Bihar: सपने में आया बाबा का बुलावा! पति की आंखों की रोशनी घटी तो बेटे संग शुरू की यात्रा, मां बनी सेवादार

Tue, 25 Aug 2026 12:28 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 12:28 PM IST
सार

सावन की अंतिम सोमवारी पर असरगंज के कच्चे कांवरिया पथ पर आस्था की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। बांका के फुल्लीडुमर की सोनी कुमारी अपने पति मंटू कुमार और 11 वर्षीय बेटे अंकुश के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए दंडवत यात्रा कर रही हैं।

विज्ञापन
Baba Appeared in Dream, Family Begins Prostration Journey Despite Eye Trouble on Asarganj Kanwariya Path
पति-बेटे संग दंडवत यात्रा पर निकली 8 माह की गर्भवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन की अंतिम सोमवारी पर असरगंज के कच्चे कांवरिया पथ पर आस्था की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। बांका जिले के फुल्लीडुमर की सोनी कुमारी अपने पति मंटू कुमार और 11 वर्षीय बेटे अंकुश कुमार के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए दंडवत यात्रा कर रही हैं। परिवार का कहना है कि पिछले कई वर्षों से उन्हें सपने में दंडवत यात्रा करते हुए देवघर जाने का दृश्य दिखाई देता था। शुरुआत में उन्होंने इसे महज सपना समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन परिवार में आंखों से जुड़ी परेशानियां शुरू होने के बाद उन्होंने इसे बाबा का बुलावा मानकर यात्रा का संकल्प लिया।

विज्ञापन


छह-सात साल पहले पहली बार आया था सपना
सोनी कुमारी ने बताया कि करीब छह-सात साल पहले उन्हें पहली बार सपना आया था, जिसमें वह दंडवत देते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम जा रही थीं। उन्होंने यह बात अपने पति को बताई, लेकिन परिवार ने इसे सामान्य सपना मानकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

करीब तीन साल पहले उन्हें दोबारा वही सपना आया। इसी दौरान उनके पति मंटू कुमार की आंखों में परेशानी शुरू हो गई और धीरे-धीरे उनकी नजर कमजोर होती चली गई। कई डॉक्टरों से इलाज कराने के बावजूद उनकी समस्या में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15-20 दिन पहले सोनी कुमारी को फिर वही सपना आया। इसके बाद परिवार ने इसे बाबा बैद्यनाथ का बुलावा मानते हुए दंडवत यात्रा करने का संकल्प लिया।

बेटे की आंखों में भी शुरू हुई परेशानी

इसी बीच 11 वर्षीय बेटे अंकुश कुमार की आंखों में भी जलन, दर्द और धुंधला दिखाई देने की शिकायत होने लगी। बेटे की आंखों की परेशानी के बाद परिवार का विश्वास और मजबूत हुआ और उन्होंने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में दंडवत यात्रा करने का निर्णय लिया।
सोनी कुमारी ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती हैं। इसलिए वह खुद दंडवत नहीं कर रही हैं, बल्कि परिवार के साथ सेवादार के रूप में चल रही हैं। उनके पति मंटू कुमार और बेटा अंकुश दंडवत यात्रा कर रहे हैं।

पति और बेटे के साथ दंडवत कर रही है परिवार

मंटू कुमार ने बताया कि उन्हें भी बार-बार सपने में बाबा धाम जाने और दंडवत करने का दृश्य दिखाई देता था। इसके बाद परिवार में आंखों की परेशानी समेत दूसरी समस्याएं सामने आने लगीं। ऐसे में उन्होंने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में जाने का फैसला किया।
परिवार को उम्मीद है कि बाबा बैद्यनाथ उनकी मनोकामना पूरी करेंगे और उनके बेटे की आंखों की परेशानी भी दूर होगी। परिवार की एक अन्य इच्छा बेटी के सुख की भी है।

‘बाबा के दरबार में दंडवत यात्रा करने का निर्णय लिया’

सोनी कुमारी ने बताया, “छह-सात साल पहले सपना आया था कि हम दंडवत देते हुए जा रहे हैं। पति को बताया तो उन्होंने कहा कि ऐसे ही सपना आता है। करीब तीन साल पहले फिर वही सपना आया। इसके बाद पति की आंखों की रोशनी कम होने लगी। काफी इलाज कराया, लेकिन परेशानी बनी रही।” उन्होंने आगे बताया, “15-20 दिन पहले फिर सपना आया। इसी बीच बेटे की आंखों में भी जलन, दर्द और धुंधला दिखाई देने लगा। इसके बाद हमने बाबा के दरबार में दंडवत यात्रा करने का निर्णय लिया। मैं आठ माह की गर्भवती हूं, इसलिए खुद दंड नहीं काट रही हूं और परिवार के साथ सेवादार के रूप में चल रही हूं।”


‘बाबा के दरबार जाना ही है’
मंटू कुमार ने कहा, “बार-बार सपना आ रहा था कि दंडवत देकर बाबा धाम जा रहे हैं। बाद में आंखों की समस्या और दूसरी परेशानियां आने लगीं। इसलिए सोचा कि बाबा के दरबार जाना ही है।” परिवार का कहना है कि उन्हें बाबा बैद्यनाथ पर पूरा भरोसा और आस्था है। उन्हें विश्वास है कि बाबा उनकी मनोकामना जरूर पूरी करेंगे और परिवार की परेशानियां दूर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed