{"_id":"612539b68ebc3e7a08052b12","slug":"bihar-five-girls-died-due-to-drowning-in-a-pond-in-east-champaran-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा : पूर्वी चंपारण जिले में तालाब में डूबने से पांच लड़कियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा : पूर्वी चंपारण जिले में तालाब में डूबने से पांच लड़कियों की मौत
Wed, 25 Aug 2021 06:43 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, मोतिहारी (बिहार)
पीटीआई, मोतिहारी (बिहार)
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 25 Aug 2021 06:43 AM IST
सार
- ये सभी लड़कियां तालाब में घोंघे चुन रही थीं तभी हादसा हुआ
- रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अहिरोलिया गांव की घटना
विज्ञापन
तालाब में डूबने से मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मंगलवार को एक तालाब में पांच लड़कियों की डूबने से जान चली गई। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अहिरोलिया गांव में दोपहर दो बजे के करीब 4 से 12 साल की लड़कियां डूब गईं। इस घटना के बाद लड़कियों के घरों पर मातम छा गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना उस समय घटी, जब ये सभी लड़कियां तालाब में घोंघे चुन रही थीं। उन्होंने एक जंजीर बना ली थी और धीरे-धीरे तालाब की गहराई में चली गईं। जब उन्होंने देखा कि विपरीत दिशा से तेज गति से पानी आ रहा है, तो सभी पांच लड़कियां वापस भागने लगीं। लेकिन वे पानी में गिर गईं जिससे बाद सभी पांच लड़कियों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान कोशिला कुमारी (10), सीमा कुमारी (4), सुग्गी कुमारी (12), संगीता कुमारी (10) और शोभा कुमारी (12) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन