फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Firearms-walkie-talkie inside the caves in the forest... Naxalites' cache was caught in Lakhisarai

Bihar : जंगल में गुफाओं के अंदर आग्नेयास्त्र-वॉकीटॉकी...लखीसराय में नक्सलियों का जखीरा पकड़ा गया

Sat, 11 Feb 2023 07:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 11 Feb 2023 07:06 PM IST
सार

लखीसराय पुलिस ने सर्च अभियान के तहत कारतूस के साथ साथ कई नक्सल सामग्री बरामद किए हैं। उन सामानों में 18 जिन्दा कारतूस के साथ कई नक्सली सामान बरामद किए गए। पीरीबाजार और कजरा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की मिली थी सूचना।  
 

विज्ञापन
Bihar: Firearms-walkie-talkie inside the caves in the forest... Naxalites' cache was caught in Lakhisarai
जंगल में गुफाओं के अंदर आग्नेयास्त्र-वॉकीटॉकी...लखीसराय में नक्सलियों का जखीरा पकड़ा गया - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

लखीसराय पुलिस ने सर्च अभियान के तहत कारतूस के साथ साथ कई नक्सल सामग्री बरामद किए हैं। उन सामानों में 18 जिन्दा कारतूस, एक इलेक्ट्रिक डिवाइस, 3 वाँकी टॉकी, एक अमुनेशन पाउच, एक फुल थ्रू , एक बी स्केल बैग, तीन नक्सल वर्दी, एक टोपी, 6 उलेन नक्सल जर्सी, 7 नक्सल फोटो फ्रेम, 23 चलान रसीद, डोथान लाल कपड़ा, 100 पीएलजी का बैच, 315 स्टार बैच,10 लाल धागे का बंडल और एक नक्सली साहित्य की किताब बरामद की गई। 

विज्ञापन


नक्सल गतिविधि की मिली थी सूचना 
जानकारी के मुताबिक लखीसराय एसपी को गुप्त सूचना मिली कि पीरीबाजार और कजरा थाना क्षेत्र में कुछ नक्सली गतिविधि हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसपी के निर्देश पर पीरीबाजार और कजरा थाना क्षेत्र के अमरासनीकोल, लठियाकोल, बंगाली बांध,नायका टोला, दुग्धम, हनुमान स्थान, हदहदिया, राजघाटकोल, बांकुरा और बरमसिया  क्षेत्रों में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सर्च अभियान शुरू कर दिया। इसी क्रम में जब सर्च पार्टी हदहदिया के जंगल में सर्च अभियान कर रही थी तभी उन्हें एक जगह आपत्तिजनक तरीके से छुपाये गए कुछ सामान नजर आए। जब पुलिस ने वहां खोजना शुरू किया तब उन्हें कारतूस के साथ साथ नक्सल सामग्री बरामद हुआ। उन सामानों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले नक्सलियों को खोजने में लग गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed