{"_id":"5c4a2214bdec224bd41e1c88","slug":"bihar-fire-in-katihar-engulfs-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: फ्लॉवर मिल में लगी भीषण आग से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: फ्लॉवर मिल में लगी भीषण आग से मची अफरा-तफरी
Fri, 25 Jan 2019 02:07 AM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
बिहार के कटिहार जिले में गुरुवार देर रात एक फ्लॉवर मिल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग कटिहार नगर थाना क्षेत्र के बिनोदपुर पावर हॉउस रोड में स्थित महिला कॉलेज के पास बंद पड़े पुराण फ्लॉवर मिल में लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने से मिल की इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आसपास के कई घर भी आ गए।
विज्ञापन
घटना के 45 मिनट बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद अग्निशमनर्मियो ने आग पर काबू पा लिया। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी। हालांकि, आग लगने की सही वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन