Bihar Police : थानाध्यक्ष सहित छह पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी होगी; जानिए, किस मामले में यह तैयारी
Bihar Police : शराब के मामले में किसी को फंसाना पुलिस के बाएं हाथ का खेल है। बिहार में ऐसी घटनाएं खूब हो रही हैं। लेकिन कभी कभी यह दांव उल्टा पड़ जाता है। ऐसे ही 6 पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
खगड़िया के अलौली प्रखंड स्थित बहादुरपुर थाना के एसएचओ और अन्य 5 पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनके विरुद्ध अब विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर खगड़िया एसपी राकेश कुमार के द्वारा की गई है।
यह खबर भी पढ़िए - http://Bihar News: पप्पू यादव का सपना टूटा, मगर दिल खिला; कन्हैया कुमार के कारण राजेश कुमार बिहार कांग्रेस अध्यक्ष
थानाध्यक्ष ने गाड़ी में खुद रखवायी थी शराब
बीते 13 मार्च को देर रात अलौली थाना क्षेत्र के पड़री सरपंच आशुतोश कुमार अपने परिवार के अन्य 5 सदस्य के साथ एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद अपने
घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के नजदीक उनकी गाड़ी को बहादुपुर थाना पुलिस ने तलाशी के लिए रोक लिया था, जिसके बाद उनके वाहन में थानाध्यक्ष अजय कुमार की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने शराब की बोतल रख फोटो खींच लिया। इसके बाद सभी लोगों को बहादुरपुर थाना ले जाकर हाजत में बंद कर दिया। इस्नको छोड़ने के एवज में 80 हजार रुपये की वसूली की गई थी।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar: तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हुई कार्रवाई
घटना के बाद पीड़ित सरपंच ने इस मामले में बेगूसराय के डीआईजी आशिष भारती के पास आवेदन देकर गुहार लगाया था। जिसमें डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने सदर एसडीपीओ-2 से इसकी जांच कराई थी। जांच में पाया गया कि आवेदक द्वारा लगाया गया आरोप सही है। जिसके बाद सभी को निलंबित किया गया था। इधर मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी पर अलौली थाना में कांड संख्या 117/25 धारा- 127(2)/308(2)/3(5) बी.एन.एस. एवं 50(D) बिहार मधनिषेद एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम-2018 एवं एससी-एसटी एक्ट में दर्ज की गई है।
हाजत से निकाल एटीएम से निकलवाए रुपये
बहादुरपुर थाना पुलिस के द्वारा इस मामले में पीड़ित को हाजत से निकालकर खगड़िया सीमा के बाहर बखरी में ले जाया गया था। जहां एक एटीएम से पुलिस ने पीड़ित से 80 हजार रुपये निकलवाए। पुलिस की जांच में जब एटीएम की फूटेज को खंगाला गया तो पीड़ित का आरोप सत्य पाया गया। जिसमें बहादुरपुर थाना के पुलिस कर्मियों की काली करतूत कैद मिली। जिन निलंबित पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है उनमें पुलिस निरीक्षक सह ओपी अध्यक्ष अजय कुमार, चालक सिपाही नागेश्वर राम, सिपाही मनोज कुमार, सिपाही भीम कुमार, चौकीदार सुरेश कुमार और चौकीदार दीपक कुमार नाम शामिल है। इधर पुलिस के इस कार्रवाई पर वरीय अधिवक्ता अजिताभ सिन्हा ने कहा कि ऐसी कार्रवाई से लोगों का विश्वास पुलिस पर बढेगा।