फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Father who came to Jamui to finalize daughter's marriage, lost his life in road accident; 4 injured

Bihar News: जमुई में बेटी की डोली उठाने के लिए रिश्ता तय करने आया था पिता, उठ गई अर्थी; परिवार में हाहाकार

Sat, 09 Dec 2023 02:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Dec 2023 02:45 PM IST
सार

Bihar Accident News: टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है। जबकि घटना में चार लोग घायल हैं, सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर मामले की छानबीन की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: Father who came to Jamui to finalize daughter's marriage, lost his life in road accident; 4 injured
बेटी का रिश्ता तय करने जमुई आए पिता की मौत - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में बेटी की शादी के लिए लड़का देखने आए पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घटना शनिवार की सुबह जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित मदन रोड के पास की है। वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के भलुई गांव निवासी सुनील महतो (49) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुनील महतो अपने रिश्तेदार के साथ शुक्रवार की शाम अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखने जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा गांव आए थे। शनिवार की सुबह वह लड़का देखकर अपने घर लखीसराय ऑटो से लौट रहे थे। इसी दौरान जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित मदन रोड के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से ऑटो की टक्कर हो गई। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार सुनील महतो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में बाइक सवार काकन निवासी सूरज कुमार, भलुई निवासी मकेश्वर महतो, कपिल महतो और संजय महतो समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतक सुनील महतो के साथी मकेश्वर महतो घायलावस्था में अस्पताल में इलाजरत


वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इधर, सूचना पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


घायल मकेश्वर महतो ने बताया कि सुनील महतो के साथ उसकी बेटी के रिश्ते के लिए वह अंबा गांव आया था। जब वह लड़का देखकर वापस लौट रहे थे तभी वाहन की गति तेज होने के कारण मदन रोड के पास सामने से आ रही बाइक से ऑटो टकरा गया और दुर्घटना हो गई। उसमें सुनील महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में बाइक सवार सहित चार लोग घायल हो गए।


टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है। जबकि घटना में चार लोग घायल हैं, सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed