{"_id":"6424f67dfd2b5882ed0cfb75","slug":"bihar-father-murdered-to-repay-loan-of-rs-90-000-for-daughter-s-marriage-dead-body-found-behind-house-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेटी की शादी में लिए कर्ज को चुकाने के लिए निकले पिता की हत्या,घर के पीछे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेटी की शादी में लिए कर्ज को चुकाने के लिए निकले पिता की हत्या,घर के पीछे मिला शव
Thu, 30 Mar 2023 08:09 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 30 Mar 2023 08:09 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर में बेटी की शादी में लिए कर्ज को चुकाने निकले पिता की बदमाशों ने गला घोंट कर हत्या कर दी है। मामला सकरा थाना क्षेत्र के बरियापुर ओपी के बाजी बुजुर्ग गांव की है। परिजनों का कहना है कि शव के पास से मोबाइल और रूपये दोनों गायब हैं।
विज्ञापन
Bihar: बेटी की शादी में लिए कर्ज को चुकाने के लिए निकले पिता की हत्या, घर के पीछे मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में बेटी की शादी में लिए कर्ज को चुकाने निकले पिता की बदमाशों ने हत्या कर दी है। मामला सकरा थाना क्षेत्र के बरियापुर ओपी के बाजी बुजुर्ग गांव की है। परिजनों का कहना है कि कल शाम में वह घर से 90 हजार रुपए लेकर निकले थे अब उनके घर के पीछे उनकी लाश बरामद हुई है। परिजनों का कहना है कि शव के पास से मोबाइल और रूपये दोनों गायब हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मो एजाज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
क्या है मामला
परिजनों का कहना है कि मो एजाज को दो बेटे और एक बेटी है। उन्होंने एक साल पहले ही अपनी बेटी की शादी किये थे। उन्होंने शादी में करीब दो लाख रूपये कर्ज लिये थे। उन्होंने धीरे धीरे जमा कर के किसी तरह 90 हजार रूपये जमा किये थे। बुधवार की देर शाम वह लगभग 90 हजार रूपये लौटने के लिए अपने घर से निकले थे। लेकिन, गांव के ही एक व्यक्ति ने पैसे की लालच में एजाज की हत्या कर दी। उनका शव उनके घर के पीछे से बरामद हुआ है लेकिन उनके मोबाइल और 90 हजार रुपये गायब हैं।
विज्ञापन