फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Extortion of lakhs of rupees demanded from two doctors in the name of Lawrence Bishnoi, family panic

Bihar News: कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दो डॉक्टरों से मांगी गई लाखों रुपये की रंगदारी, दहशत में परिवार

Sat, 02 Nov 2024 04:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 02 Nov 2024 04:42 PM IST
सार

बिहार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे पूर्व में सक्रिय रहे हैं। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस गैंग का एक शूटर गोपालगंज से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Bihar: Extortion of lakhs of rupees demanded from two doctors in the name of Lawrence Bishnoi, family panic
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के चर्चित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर गोपालगंज जिले में दो डॉक्टरों से रंगदारी की मांग फोन कॉल्स के जरिए किसी ने की है। डॉक्टर समेत उनके परिवार में दहशत का माहौल कायम है। बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के बरौली बाजार स्थित दो डॉक्टरों से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी की मांग की गयी है। डॉक्टरों को फोन करके अपराधियों ने रंगदारी की मांग की है और पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दोनों डॉक्टर दहशत में हैं। दोनों डॉक्टरों ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय करने की गुहार लगायी है।

विज्ञापन


डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की डिमांड की गयी
बताया जाता है कि दोनों डॉक्टरों के पास किसी मोबाइल से वीडियो कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने रंगदारी की मांग की है। पुलिस आवेदन लेकर डॉक्टरों के पास किये गये कॉल के मोबाइल नंबर की जांच कर रही है। दोनों डॉक्टरों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की डिमांड की गयी है।
विज्ञापन


दो गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था
विदित हो कि बिहार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे पूर्व में सक्रिय रहे हैं। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस गैंग का एक शूटर गोपालगंज से गिरफ्तार किया गया था। इसी साल गोपालगंज में लॉरेंस गैंग के दो गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिनके पास से ऑस्ट्रिया में बनने वाली चार ग्लोक पिस्टल भी मिली थी। इनमें एक अपराधी राजस्थान के अजमेर का तो दूसरा बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी था। इससे पूर्व भी गोपालगंज जिले में ही पिछले साल एक आरा मशीन संचालक से 20 लाख की रंगदारी मांगी गयी थी। रंगदारी मांगने वाले खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पता चला कि उसका कोई नाता लॉरेंस गैंग से नहीं है। वह पटना में रहकर पढ़ाई करने वाला एक छात्र था और रास्ते में उसे एक सिम कार्ड गिरा मिला तो उसने यूपी जाकर ये हरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed