Bihar: लॉरेंस बिश्नोई नाम से रंगदारी मांगी, डॉक्टर और व्यवसायी से 27 लाख की डिमांड; नहीं देने पर यह धमकी दी
लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फोन करने वाले अपराधी ने कहा कि आपको जान से मारने के लिए दस लाख रुपये कि मुझे सुपारी मिली है। आप मुझे 15 लाख रुपये दो आपको नहीं मारुंगा। नहीं दोगे तो जान से मार दूंगा।
विस्तार
बिहार में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से अपराध किए जा रहे हैं। पिछले सात दिन के अंदर भारत-नेपाल बॉर्डर के पास रहने वाले एक बड़े डॉक्टर और व्यवसाई से रंगदारी मांगी गई। नहीं देने पर अपराधियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। यह रंगदानी सोशल मीडिया कॉलिंग के जरिए मांगी है। व्यवसायी से 15 लाख और डॉक्टर 12 लाख की रंगदारी मांगी गई है। इस घटना के बाद से बेतिया के व्यवसायी और डॉक्टरों में दहशत का माहौल है। इधर पुलिस ने व्यवसायी और डॉक्टर की लिखित शिकायत के आधार पर मोबाइल नंबर के धारक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानेदार रमेश कुमार महतो ने बताया कि मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। इसका खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा।फिलहाल धमकी भरे कॉल से व्यवसायी और उनका परिवार सहमा हुआ है।
जान से नहीं मारने के बदले 15 लाख दो
वहीं व्यवसायी के परिजनों का कहना है कि बुधवार को सिकटा के व्यवसाई मुन्ना कुमार के पुत्र सुमित कुमार को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरा फोन आया। फोन करने वालों ने कहा कि आपको जान से मारने के लिए दस लाख रुपये कि मुझे सुपारी मिली है। आप मुझे 15 लाख रुपये दो आपको नहीं मारुंगा। नहीं दोगे तो जान से मार दूंगा। मुन्ना कुमार का नेपाल के भीस्वा बाजार में कास्टमेटिक और वोल्वेट की दुकान है। उन्होंने सिकटा थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाई है। पीड़ित कॉल के जरिए अपराधी ने व्हाट्सएप कॉल कर धमकी भरे शब्दों में कहा गया कि हम बिश्नोई गैंग से बोल रहे हैं। तुम्हारे नाम की सुपारी दस लाख में दी गयी है। तुम अपनी जान बचाने के लिए कितना दोगे। तुमको पंद्रह लाख रुपये देना होगा तभी तुम्हारी जान बचेगी। नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मार दूंगा।
डॉक्टर से 12 लाख रुपए की रंगदारी मांगी
वहीं चनपटिया के जैतिया निवासी डॉक्टर जगदीश साहू के पुत्र रंजीत कुमार से 12 लाख रुपए की बदमाशों ने रंगदारी मांगी है। जगदीश साहू मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर में क्लीनिक चलाते हैं। लगतार दो लोगों से रंगदारी मांगे जाने के बाद इंडो नेपाल बॉर्डर पर व्यवसाईयों में दहशत है। हालांकि पुलिस दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। बता दें कि इसी सात दिसंबर को चनपटिया थाना क्षेत्र के जैतिया गांव निवासी डॉक्टर जगदीश साहू के पुत्र रंजीत कुमार से बदमाशों ने 12 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की है। बताया जाता है कि रंजीत के पिता पुरुषोत्तमपुर में क्लीनिक चलाते हैं। वहीं पर रंजीत रहकर एक-रे का काम करता है। पुलिस के अनुसार, रंगदारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।