फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Encounter between Motihari police and criminal; policemen injured in bombing, police killed criminals

Bihar : कोल्ड ड्रिंक के केन से बम बनाकर पुलिस पर आजमाने लगे डकैत; एनकाउंटर में दो डकैतों की मौत से खुला राज

Mon, 26 Jun 2023 08:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Jun 2023 08:26 AM IST
सार

Bihar : मोतिहारी एसपी ने बताया कि डकैती की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम भेजी गई। डकैत पूरी तैयारी में आए थे। वो गैस कटर से लेकर खनती टांगी, बम लेकर पहचे थे। पुलिस जैसे वहां पहुंची पुलिस टीम पर बम से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar: Encounter between Motihari police and criminal; policemen injured in bombing, police killed criminals
घटनास्थल पर पहुंचे मोतिहारी एसपी और पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई। यह करीब एक घंटे तक चला, इसमें डकैतों ने 14 से अधिक बम धमाके किए। वहीं पुलिस की ओर से करीब 25 राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है। इसमें दो डकैत की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन डकैत घायल हो गए। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के पुरणहिया की है। रविवार मध्य रात्रि करीब दो बजे के करीब अरुण सिंह के घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक घर में डकैती करने आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची। अचानक डकैतों ने पुलिस पर बम से हमला कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिलसकर्मियों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन


अभी भी जिंदा बम पड़े हुए हैं, खून के धब्बे भी दिखे
इसके बाद मोतिहारी एसपी ने फौरन सदर एएसपी राज के नेतृत्व में टीम का गठन किया। इसके बाद टीम फिर से गांव पहुंची। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में दो डकैत की मौत हो गई। वहीं पुलिस मुठभेड़ स्थल की घेराबंदी कर पुलिस कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है। मुठभेड़ स्थल के कुछ एरिया में अभी भी जिंदा बम पड़े हुए हैं और खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। खून के धब्बे नेपाल बॉर्डर तक दिखाई दे रहा है। पुलिस टीम ने बम स्क्वायड को बुलाया है।
विज्ञापन

 

Bihar: Encounter between Motihari police and criminal; policemen injured in bombing, police killed criminals
देसी जिंदा बम लेकर पहुंचे थे डकैत। - फोटो : अमर उजाला
जख्मी जवान का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
डकैतों के बम से घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल में 45 वर्षीय बलराम सिंह, 24 वर्षीय सुभम कुमार, 25 बिट्टू कुमार शामिल हैं। इधर, पुलिस की गोली से मृतक डकैतों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही उसकी पहचान करने में जुटी है।

नेपाल पुलिस से संपर्क कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है
मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा समेत सदर एएसपी राज, सिकरहना, अरेराज एसडीपीओ के साथ घोड़ासहन, चिरैया, मुफ्फसिल, पिपरा कोठी, ढाका, बंजरिया सहित कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। एसपी ने बताया कि डकैती की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम भेजी गई। डकैत पूरी तैयारी में आए थे। वो गैस कटर से लेकर खनती टांगी, बम लेकर पहचे थे। पुलिस जैसे वहां पहुंची पुलिस टीम पर बम से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई इसमें दो डकैतों की मौत हो गई। यह नेपाल सीमा दो किलोमीटर पहले की घटना है। सीमा के तरफ से खून गिरा हुआ है। जिससे साफ हो रहा है कि और लोग भी घायल है। नेपाल पुलिस से संपर्क कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed