फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election RJd Leader Tej Pratap Yadav Played Cricket with Children in Hasanpur Assembly

बिहार चुनाव : प्रचार के दौरान अचानक क्रिकेट पिच पर पहुंचे तेज प्रताव यादव, लगाए चौके-छक्के, यहां देखें वीडियो

Sun, 25 Oct 2020 09:47 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 25 Oct 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election RJd Leader Tej Pratap Yadav Played Cricket with Children in Hasanpur Assembly
तेज प्रताप यादव - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए पहले चरण का मतदान 28 अक्तूबर को होना है। मतदान से पहले के दिनों में राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। इतना ही नहीं मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी अलग-अलग अंदाज में प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन

रविवार को इसी तरह का नजारा समस्तीपुर जिले की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव चुनाव प्रचार करते हुए अचानक क्रिकेट की पिच पर पहुंच चौके-छक्के लगाने लगे। 
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताव यादव इस बार हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। रविवार को तेज प्रताप यादव यहां अपने लिए वोट मांगने पहुंचे थे। क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते समय उन्हें कुछ बच्चे एक जगह क्रिकेट खेलते दिखे। फिर क्या था तेज प्रताप यादव भी बच्चों के साथ खेलने मैदान में पहुंच गए। तेज प्रताप यादव ने बल्ला उठाकर कई चौके-छक्के भी लगाए। इसके बाद यहां से दूसरे क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए। बता दें कि वर्ष 2015 में वे महुआ क्षेत्र से चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी सीट बदल दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मतदाताओं को लुभाने की कोशिश जारी 
इससे पहले भी तेज प्रताप यादव चुनाव प्रचार के दौरान अलग-अलग अंदाज में नजर आ चुके हैं। बीते दिनों वे प्रचार के दौरान एक खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए थे। नामांकन दाखिल करने के बाद जब वे अपने क्षेत्र में पहुंचे, तो लोगों के बीच सतुआ खाना हो या चौपाल पर बैठ कर लोगों से बात करना हो, हर तरह से तेज प्रताव यादव  मतदाताओं से जुड़ने की पूरी कोशिश करते नजर आए।


आम दिनों में ऐसी गतिविधियां करते हैं तेज प्रताप 
आम दिनों में भी तेज प्रताप यादव कुछ ऐसी गतिविधियां करते रहते हैं, जिससे मीडिया की नजर उन पर चली जाती है। कभी वे कृष्ण का रूप धारण कर बांसुरी बजाने लगते हैं, तो कभी बोलबम का नारा लगाते हुए देवघर के बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो जाते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि उनका यह अंदाज हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को कितना लुभा पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed