फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2025: Work of the coordination committee of India Mahagathbandhan Tejashwi Yadav, Congress, RJD

Bihar Election: पीएम मोदी से लेकर मीडिया तक को नियंत्रित कर लड़ेंगे बिहार चुनाव, कांग्रेस ने बताई पूरी तैयारी

Thu, 17 Apr 2025 06:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 17 Apr 2025 06:28 PM IST
सार

कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन बिहार में चुनाव लड़ेगी। यहां जनता के मुद्दे स्पष्ट हैं। जनता की आवाज बनकर इंडिया गठबंधन लड़ेगी। हमलोग पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से जनता के मुद्दों को लेकर सवाल पूछेंगे। हमलोगों किसी को भी मुद्दे से भटकने नहीं देंगे।

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Work of the coordination committee of India Mahagathbandhan Tejashwi Yadav, Congress, RJD
इंडिया गठबंधन की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में संपन्न हो गई। गुरुवार दोपहर तीन घंटे तक चली बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत हुई। सीट बंटवारे की बात पर तो किसी नेता ने कुछ नहीं कहा लेकिन तेजस्वी यादव बिहार में इंडिया महागठबंधन का नेतृत्व करेंगे। यह बात स्पष्ट हो गई। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में चुनाव को सीट बंटवारे, कैंपेन से लेकर घोषणापत्र तय करने के लिए इंडिया गठबंधन की कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी ही चुनाव से जुड़ा सारा काम देखेगी। इसका नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। इसमें सभी दलों के नेता सदस्य के रूप में रहेंगे। एनडीए गठबंधन में कंफ्यूजन है लेकिन इंडिया गठबंधन में ऐसा नहीं है। यहां एकता और स्पष्टता है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री चेहरा होंगे या नहीं इस सवाल को उन्होंने टाल दिया।

विज्ञापन


हमलोग हर हाल में सरकार बनाएंगे
कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में कॉर्डिनेशन कैसे होगा, घोषणापत्र क्या होगा? कौन से दल कितनी सीटों चुनाव लड़ेंगे? चुनाव प्रचार कैसे होगा? सोशल मीडिया पर कैसे प्रचार होगा? जनता के बीच कैसे प्रचार प्रसार होगा प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर तक समन्वय कैसे होगा? इन्हीं सब चीजों के लिए इंडिया गठबंधन की कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है। इसका नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। हमलोग हर हाल में सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने भी नहीं कहा कुछ 
इधर, तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की कॉर्डिनेशन कमेटी की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मुझे दी गई है। मुख्यमंत्री चेहरा के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग सब एक हैं। महागठबंधन में सबलोग एक हैं। हमलोगों ने तय किया है कि जो भी निर्णय है वह एक साथ लिया जाएगा। थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए। सारी बातें एक दिन नहीं बताई जा सकती हैंं। तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? इस सवाल को टाल दिया।

कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को 'इंडिया महागठबंधन' का नेतृत्व सौंपा, बैठक में छाए नीतीश-मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed