फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020 News: Upendra kushwaha RLSP first phase candidate list releases, make third front Grand democratic secular front

Bihar Assembly Election 2020: रालोसपा-एआईएमआईएम ने नए फ्रंट का किया एलान, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

Thu, 08 Oct 2020 04:47 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Thu, 08 Oct 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020 News: Upendra kushwaha RLSP first phase candidate list releases, make third front Grand democratic secular front
उपेंद्र कुशवाहा और असदुद्दीन ओवैसी ने थर्ड फ्रंट का एलान किया - फोटो : ANI

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए अब महज 20 दिन बचे हैं। पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि आज यानी आठ अक्तूबर तक निर्धारित है। इस चरण के लिए 28 अक्तूबर को मतदान होगा। इस बीच राज्य में एक और फ्रंट की एंट्री हुई है, जो एनडीए और महागठबंधन को चुनौती देगा। गुरुवार को रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने थर्ड फ्रंट का एलान किया।

विज्ञापन

 

उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस फ्रंट के संयोजक समाजवादी जनता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख देवेंद्र यादव होंगे। इस फ्रंट का नाम ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट रखा गया है, जिसमें कुल छह पार्टियां शामिल हैं। वहीं, देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा तीसरे मोर्चे के नेता और मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।

विज्ञापन

ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट में शामिल छह पार्टियां निम्नलिखित हैं:-

  • राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा)
  • एआईएमआईएम
  • बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
  • सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा)
  • समाजवादी जनता दल (डेमोक्रेटिक)
  • जनतांत्रिक पार्टी (समाजवादी) 

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआईएमआईए प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें खुशी है कि हम बिहार के लोगों को विकल्प दे पाए हैं और हमारे साथ नई पार्टियां आई हैं। नीतीश सरकार के राज में 15 साल बिहार की जनता से धोखा किया गया है, ऐसे में अब नए विकल्प की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि 'नीतीश कुमार और भाजपा के 15 साल, और आरजेडी-कांग्रेस के 15 साल बिहार के गरीबों को फायदा नहीं पहुंचा सके। राज्य सामाजिक-आर्थिक-शिक्षा एकीकरणकर्ताओं से पिछड़ रहा है। बिहार के भविष्य के लिए एक नया गठबंधन बनाया गया है, हम सफल होने के लिए सभी प्रयास करेंगे।'

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का कोई औचित्य नहीं बचा है, सिर्फ पैसों वाले बच्चों की पढ़ाई हो रही है। रोजगार के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ रहा है। गठबंधन के अन्य नेताओं की ओर से वादा किया गया कि सत्ता में आने के बाद उनकी ओर से बाढ़ की मुश्किल को स्थाई तौर पर दूर किया जाएगा।

 

रालोसपा ने जारी की 42 उम्मीदवारों की सूची
वहीं, गुरुवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) की ओर से पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी की ओर से 42 उम्मीदवारों की लिस्ट साझा की गई है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed