फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2020: RJD Tejashwi yadav says Lalu coming out on bail on November 9, Nitish's farewell next day

तेजस्वी का दावा, नौ नवंबर को लालू जी की रिहाई और 10 को होगी नीतीश जी की विदाई

Fri, 23 Oct 2020 06:15 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 23 Oct 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
bihar election 2020: RJD Tejashwi yadav says Lalu coming out on bail on November 9, Nitish's farewell next day
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया है कि नौ नवंबर को लालू प्रसाद यादव जेल से रिहा हो जाएंगे और अगले दिन यानी 10 नवंबर को नीतीश कुमार जी का फेयरवेल होगा।

विज्ञापन


महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। तेजस्वी ने विश्वास जताते हुए कहा, 'लालू जी नौ नवंबर को रिहा हो रहे हैं। उसी दिन मेरा जन्मदिन भी है और 10 नवंबर को नीतीश जी की विदाई होगी।'
विज्ञापन



एक सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब लॉकडाउन हुआ तो नीतीश जी कहां थे। शिक्षा, रोजगार का हाल बुरा है। अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं। दवा भी नहीं मिल रही है। नीतीश सरकार के पास न तो कोई मिशन है और न कोई विजन है। उन्होंने 15 साल तक सत्ता सुख भोगने व बिहार के गरीबों को छलने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार 15 साल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। केंद्र और राज्य दोनों जगह इनकी सरकार है, लेकिन इस डबल इंजन की सरकार में कहीं भी कोई काम बिना चढ़ावा के नहीं होता है। यादव ने केंद्र और राज्य पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के 18 जिले बाढ़ में डूबे रहे, लेकिन केंद्र की टीम भी नहीं आई। कोई नहीं देखने आया।

उन्होंने कहा, नीतीश जी 144 दिन तक घर के अंदर रहे, लेकिन अब वोट चाहिए तो बाहर निकल रहे हैं। नीतीश कुमार पलायन को रोक नहीं पा रहे हैं। बिहार का अरबों रुपया बाहर जा रहा है। तेजस्वी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और पूछा कि उस विशेष पैकेज का क्या हुआ जिसके लिए आपने पांच साल पहले बिहार की बोली लगाई थी।

रोजगार के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि रोजगार देने के लिए पैसा कहां से आएगा। बिहार का बजट 2 लाख 13 हजार करोड़ है, नीतीश जी केवल 60 फीसदी खर्च कर पाते हैं। बाकी 80 हजार करोड़ तो है ही। इस पैसे से लोगों को रोजगार दें। हमारी सरकार बनी तो हम तुरंत 10 लाख सरकारी नौकरी देंगे।


बता दें कि बिहार में 28 अक्तूबर को प्रथम चरण का मतदान, तीन नवंबर को दूसरे चरण का मतदान और सात नवंबर को अंतिम चरण का मतदान होगा। वहीं, नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed