फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2020 BSP Bahujan Samaj Party Bihar unit chief Bharat Bind joins RJD Rashtriya Janata Dal Tejashwi Yadav gave party membership

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने हाथी की सवारी छोड़ थामी लालटेन, राजद में हुए शामिल

Sat, 03 Oct 2020 03:00 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 03 Oct 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
bihar election 2020 BSP Bahujan Samaj Party Bihar unit chief Bharat Bind joins RJD Rashtriya Janata Dal Tejashwi Yadav gave party membership
Tejashwi Yadav and Bharat Bind - फोटो : ANI
भरत बिंद ने हाथी की सवारी छोड़ लालटेन थाम ली है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए हैं। बिंद को लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी के मुताबिक बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद राजद में शामिल होने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे। जिसके बाद तेजस्वी ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन



 


राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होने से यह काफी महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। माना जा रहा है कि भरत बिंद को पार्टी भभुआ से अपना उम्मीदवार बना सकती है। 


बिहार विधानसभा चुनाव में बसपा ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के साथ गठबंधन किया है। इस गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और आरएलएसपी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा हैं। लेकिन चुनाव से पहले बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने एक बार फिर कुशवाहा को झटका दिया है। इससे पहले तेजस्वी यादव ने आरएलएसपी के प्रदेश अध्यक्ष को भी राजद में शामिल कराकर कुशवाहा को बड़ा झटका दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed