फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2020: BJP President Jagat Prakash Nadda in Siwan and begusarai

बिहार चुनाव: सिवान और बेगूसराय में गरजे जेपी नड्डा, बोले- लालटेन जलानी है कि LED बल्ब

Fri, 30 Oct 2020 06:40 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान/बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान/बेगूसराय Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 30 Oct 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
bihar election 2020: BJP President Jagat Prakash Nadda in Siwan and begusarai
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

बिहार में दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को 94 सीटों पर मतदान होना है। इससे पहले चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को बिहार के सिवान और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन


लालटेन जलानी है कि LED बल्ब
इस दौरान बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, आप बताइए लालटेन जलानी है कि LED बल्ब जलाना है? बाहुबल चाहिए या विकास बल चाहिए? लूटराज चाहिए या DBT से सीधे सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में चाहिए।
विज्ञापन


माता-पिता का चेहरा पोस्टर से क्यों हटा दिया
नड्डा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा, 'मैं तेजस्वी से बड़े साफ मन से पूछना चाहता हूं कि आपने अपने माता-पिता जो साढ़े सात साल मुख्यमंत्री रहे, उनका चेहरा पोस्टर से क्यों हटा दिया। चेहरा हटाया तो अब बिहार की जनता से माफी क्यों नहीं मांगते हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लॉकडाउन लगाया गया तब एक ही टेस्टिंग लैब थी, आज 1650 टेस्टिंग लैब हैं
वहीं, उन्होंने सिवान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब लॉकडाउन लगाया गया तब एक ही टेस्टिंग लैब थी, आज 1650 टेस्टिंग लैब हैं। पहले हम पीपीई किट बाहर से मंगाते थे, आज भारत 4,50,000 पीपीई किट प्रतिदिन बना रहा है और विदेश में भी भेज रहा है।


तीन नवंबर को दूसरे चरण का मतदान
बता दें कि बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। इसमें पहले चरण का मतदान 28 अक्तूबर को समाप्त हो गया। पहले चरण में 71 सीटों पर 53.54 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed