फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Education Minister reversed controversial statement given on Ramcharitra said My tongue worth 10 crore?

Bihar: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरित्र मानस पर दिए विवादित बयान पलटे, कहा- मेरे जीभ की कीमत 10 करोड़?

Thu, 21 Sep 2023 02:54 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 21 Sep 2023 02:54 PM IST
सार

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने रामचरित्र मानव पर दिए गए विवादित बयान को पलट दिया है। सीतामढ़ी पहुंचे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि भगवान, ईश्वर के खिलाफ कभी बोला, मैंने कुछ बोला है तो मेरी जीभ की कीमत 10 करोड़, मोहन भागवत ने भी कहा है।

विज्ञापन
Bihar Education Minister reversed controversial statement given on Ramcharitra said My tongue worth 10 crore?
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरित्र मानस पर दिए विवादित बयान पलटे, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर अपने विवादित बयान से पलटी मारी है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने कई बार मेरे बातों के समर्थन कहा है कि पुराने शास्त्र में कुछ गलत चीजों को जोड़ा गया है। लेकिन मैंने कह दिया तो मेरे जीभ की कीमत 10 करोड़ हो गई। वहीं, कहा कि मैं यहां आया हूं, शिक्षा के मंदिर में। मैं जो बोला हूं आप लोगों ने सुना है। शैक्षणिक वातावरण में शिक्षा का काम करने आया हूं। उन्होंने कहा कि मैं कब भगवान के खिलाफ हो गया। कहीं भी वक्तव्य में देखिए। मैंने भगवान ईश्वर के खिलाफ नहीं बोला। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा की भगवान और ईश्वर के खिलाफ कहीं भी बोला हूं तो वे मुझे दिखा दें। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर बुधवार की शाम शहर के एसआरके गोयनका कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाषण में कहां- बिहार में दो से तीन माह में होने वाली करीब ढ़ाई लाख शिक्षकों की बहाली विश्वस्तरीय कीर्तिमान होगा। उन्होंने कहां कि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के कमी को पूरा करने के लिए कैबिनेट में अलग से लगभग 70 हजार शिक्षकों का बहाली की स्वीकृति की सहमति हुई है। सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ बिना किसी शिकायत का बीपीएससी की माध्यम से शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमंत्री की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उच्चत्तर संस्थानों में उच्चत्तर शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार प्रयासरत है, लेकिन मामला न्यायालय वादों में फंसा है। इसके कारण छह माह से बहाली नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि थोड़ा सा धीरज रखिए। उच्चतर संस्थानों में हजारों शिक्षकों की बहाली होनी है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसलिए बेहतर शिक्षकों की बहाली कर ली है। 90 के दशक के तहत पुन राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में व्याख्याताओं की बहाली के लिए राज्य सरकार  परीक्षा आयोजित करेगी। इसकी तैयारी चल रही है। राज्य में पहली बार मुख्यमंत्री के प्रयास से शोधार्थी छात्रों के आर्थिक कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना शुरू होने जा रही है। इसकी स्वीकृति उच्च शिक्षा परिषद की बैठक में मिल गई है। वहीं, अतिविशिष्ट अतिथि सूचना प्रावैद्यिकी विभाग मंत्री मो. इसराइल मंसूरी ने कहा कि भारत में शासन, लोकतंत्र और विकास, तीनों एक दूसरे के पूरक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed