फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Drug dealer son shot in the mouth by criminals in broad daylight in Muzaffarpur, treatment in hospital

Bihar : दवा कारोबारी के बेटे को मारी गोली, बाइक से घर लौट रहा था, अपराधियों ने मुंह में दागी गोली

Thu, 08 Jun 2023 04:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 08 Jun 2023 04:29 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े दवा कारोबारी के बेटे को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Bihar: Drug dealer son shot in the mouth by criminals in broad daylight in Muzaffarpur, treatment in hospital
दवा कारोबारी का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े दवा कारोबारी के 25 वर्षीय बेटे को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

विज्ञापन


गोली जबरे में जा फंसी है
घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के नवादा इलाके की है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्तिथि बन गई। गोली जबरे में जा फंसी है। जख्मी की पहचान मोतीपुर के माधोपुर निवासी शिव शंकर प्रसाद के पुत्र प्रभात कुमार के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए शहर के बैरिया स्तिथ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


बाइक से घर लौट रहा था प्रभात
घटना के बाद इसकी सूचना मोतीपुर पुलिस को दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए बैरिया स्तिथ निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर, घायल युवक के परिजन ने बताया कि प्रभात प्लाई कंपनी में काम करता है। पिता की दुकान मोतीपुर बस स्टैंड के समीप है। प्रभात काम पर गया था। वहां से वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे अपराधियो ने गोली मार दी है। गोली क्यों मारी गई है। उन्हे इस संबंध में जानकारी नहीं है। जख्मी भी बोलने के हालत में नहीं है। बताया की प्रभात की शादी हो चुकी है। उसका एक 3 साल का बेटा है। पत्नी अर्चना देवी का रो-रोरकर बुरा हाल है। मामले में अस्पताल के डॉक्टर डीपी सिंह ने बताया की जबरे में गोली फंसी है। मामले में मोतीपुर पुलिस का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। परिजन के बयान के बाद कुछ मामला स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed