फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : dog byte in bhojpur 30 rushed hospital within three hours

Bihar : आरा में एक पागल कुत्ता घूम रहा, तीन घंटे में 30 को पहुंचा चुका अस्पताल

Wed, 25 Jan 2023 10:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 25 Jan 2023 10:20 PM IST
सार

अगर आप आरा में रहते हैं या आरा जाने वाले हैं तो तत्काल सावधान हो जाइए। बुधवार शाम 6:30 बजे से यहां एक कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। 3 घंटे के अंदर 30 से ज्यादा लोगों को काट चुका है। 

विज्ञापन
Bihar : dog byte in bhojpur 30 rushed hospital within three hours
आरा में एक पागल कुत्ता घूम रहा, तीन घंटे में 30 को पहुंचा चुका अस्पताल - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

अगर आप आरा में रहते हैं या आरा जाने वाले हैं तो तत्काल सावधान हो जाइए। बुधवार शाम 6:30 बजे से यहां एक कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। 3 घंटे के अंदर 30 से ज्यादा लोगों को काट चुका है। हालत यह है सदर अस्पताल में टेटवैक का इंजेक्शन वायल में भरा जा रहा है और तुरंत घायल पहुंच जा रहा है। कई लोग निजी अस्पतालों की ओर भी जा रहे हैं। यहाँ आंकड़ा  सिर्फ सदर अस्पताल का है। कुत्ते के आतंक की वजह से लोग घरों में बंद हो गए हैं। यहां तक कि कोई डर से उसकी तस्वीर भी नहीं ले पाया है। बच्चे बुजुर्ग महिला पुरुष हर तरह के लोगों को कुत्ता काट चुका है। कुत्ता अब तक शिवगंज, सिनेमा रोड, धरहरा, शहीद भवन, केजी रोड आदि में आतंक मचा कर किधर घूम रहा है यह बताने वाला भी कोई नहीं है। बाइक पर जाने वाले हो या पैदल जाने वाले कुत्ते के डर से ऊंची जगह पर बंद हो गए हैं। सदर अस्पताल में अभी फिलहाल कुत्ते के शिकार हुए लोगों को पेट में कहीं इंजेक्शन दिया जा सका है। किन लोगों को कुत्ते ने कितना काटा है और कहां-कहां पर काटा है, यह देखने के लिए सदर अस्पताल में अतिरिक्त डॉक्टरों को नाइट ड्यूटी में बुलाया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब आरा में किसी कुत्ते का आतंक दिखा हो और राज्य में भी ऐसा पहली बार हुआ होगा कि सिर्फ एक कुत्ते ने 3 घंटे के अंदर 30 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया है। प्रशासन या पुलिस के पास भी सूचना नहीं है कि किसी प्राइवेट अस्पताल में डॉग बाइट के कितने केस आए हैं। अब तक का आंकड़ा सिर्फ सदर अस्पताल में घायल होकर पहुंच सके लोगों का है। उन घायलों में सोनू कुमार को महाराजा कॉलेज गेट के पास, मोहम्मद सहजाद को धरहरा के पास, अनीश, सूरज और मोहित को शिवगंज के पास, अजय कुमार को शीतल टोला के पास, केश्वरपुर गांव निवासी सुशील कुमार को जज कोठी मोड़ के पास अपना शिकार बनाया है। बता दें कि उस कुत्ते ने लगभग सभी को चेहरे पर ही हमला किया है।

विज्ञापन

 
बेगूसराय में भी कुत्तों ने मचाया था आतंक 
इसके पहले बिहार में कुत्ता काटने की खबरें लगातार बेगूसराय जिले से आ रही थी। बेगूसराय में कुत्तों का आतंक इस तरह हो गया कि वहां कुत्तों को मारने का आदेश भी दिया गया और भारी संख्या में कुत्तों को मारा भी गया।
विज्ञापन

बेगूसराय में काटने वाले कुत्तों के बारे में कहा गया कि वह पागल कम और आदमखोर ज्यादा थे। उन आदमखोर कुत्तों के संबंध में यह भी कहा गया कि कोरोना काल में लाशों को खाने वाले कुत्ते अब शव नहीं मिलने के कारण लोगों को खाने के नजरिया से हमला कर रहे थे। आरा में सामने आया मामला ऐसा नहीं लग रहा है। घायल होकर आए लोगों का कहना है कि कुत्ता पागलों की तरह बौखलाहट में झपटते हुए आगे बढ़ जा रहा है और अगला शिकार बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed