फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Doctors at Patna Hospital Remove Cricket Ball Sized Black Fungus From Brain of 60 Year Old Man

अजब मामला: मस्तिष्क से निकाला क्रिकेट बॉल से भी बड़ा ब्लैक फंगस, इस तरह का पहला केस

Sun, 13 Jun 2021 01:08 PM IST
दीप्ति मिश्रा ब्यूरो, अमर उजाला , पटना
ब्यूरो, अमर उजाला , पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 13 Jun 2021 01:08 PM IST
सार

बिहार की राजधानी पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में ब्लैक फंगस का एक अनोखा मामला सामने आया है। इसमें नाक से प्रवेश कर ब्लैक फंगस आंखों व साइनस को प्रभावित करते हुए सीधे मस्तिष्क में पहुंच गया। डॉक्टरों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रिकेट की गेंद्र से भी बड़ा फंगस निकाल दिया।

विज्ञापन
Bihar: Doctors at Patna Hospital Remove Cricket Ball Sized Black Fungus From Brain of 60 Year Old Man
ब्लैक फंगस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस की तहर ब्लैक फंगस के भी अब सामान्य से हटकर लक्षण दिखने लगे हैं। बिहार की राजधानी पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया। इसमें नाक से प्रवेश कर फंगस आंखों व साइनस को अधिक प्रभावित करते हुए सीधे मस्तिष्क में पहुंच गया। बिहार में यह पहला मामला है, जिसमें ब्लैक फंगस मस्तिष्क में देखा गया है। हालांकि, संस्थान के विशेषज्ञों ने मस्तिष्क की कठिन सर्जरी को सफलता पूर्वक अंजाम देते हुए क्रिकेट बॉल के बराबर ब्लैक फंगस इंफेक्शन को निकाल दिया है। 

विज्ञापन


 ईएनटी के विभागाध्यक्ष डॉ राकेश ने बताया कि जमुई निवासी 60 वर्षीय अनिल कुमार को मिर्गी जैसे दौरे पड़ रहे थे। वह बार-बार बेहोश हो रहे थे और उनकी स्थिति गंभीर होती जा रही थी। उन्हें यह समस्या 15 दिन से थी। पहले वह घर पर ही इसका इलाज करा रहे थे। जब स्वजन उन्हें आईजीआईएमएस लेकर आए तो जांच में पता चला कि मस्तिष्क में ब्लैक फंगस का संक्रमण है। इसके बाद निर्णय लिया गया कि उनकी सर्जरी जल्द से जल्द की जाए।
विज्ञापन


क्रिकेट बॉल से भी बड़ा ब्लैक फंगस
इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने तीन घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद मरीज के दिमाग से क्रिकेट बॉल से भी बड़ा फंगस निकाला है। आंखों को क्षतिग्रस्त किए बिना ब्रेन में फंगस का जाल बनने के कारण ही मरीज को मिर्गी आ रही थी। फंगस और 100 मिलीग्राम से अधिक मवाद निकालने के बाद डॉक्टरों ने मरीज को खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जरी करने वाली टीम में शामिल डॉक्टरों के मुताबिक, विगत दो सप्ताह में फंगस ने दिमाग को पूरी तरह से जकड़ लिया था। मरीज जब अस्पताल आया, तो उसकी हालत बेहद खराब थी। आमतौर पर ब्लैक फंगस ब्रेन तक पहुंचने से पहले आंखों को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन इस मरीज की आंखों पर ब्लैक फंगस का कोई बुरा प्रभाव नहीं हुआ था। इसलिए आंखों के ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ी। फंगस ने दोनों आंखों के ऊपर अपना जाल बनाया था, जिसे निकाल दिया गया। आईजीआईएमएस प्रशासन के मुताबिक, संस्थान में ब्लैक फंगस का यह अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed