फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   begusarai-ganga-water-level-rising-flood-alert-189-villages-267-boats-80-relief-camps

बाढ़ का खतरा : बिहार के औद्योगिक जिले को बाढ़ से बचाने की बड़ी तैयारी; गंगा के तेवर की बेगूसराय में निगरानी

Wed, 26 Aug 2026 06:03 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 26 Aug 2026 06:03 PM IST
सार

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बेगूसराय जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए 39 पंचायतों के 189 गांवों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने नाव, राहत शिविर, सामुदायिक रसोई और मेडिकल टीम समेत जरूरी संसाधनों की व्यवस्था पूरी कर ली है।

विज्ञापन
begusarai-ganga-water-level-rising-flood-alert-189-villages-267-boats-80-relief-camps
बेगूसराय: बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। संभावित बाढ़-2026 से निपटने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने साम्हो प्रखंड का निरीक्षण कर बाढ़ की संभावित स्थिति, नाव परिचालन और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

प्रशासन ने पूर्व के अनुभवों और उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर जिले के आठ प्रखंडों की 39 पंचायतों को संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया है। इनमें 37 ग्राम पंचायत और दो नगर पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों के कुल 189 गांवों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन

267 नावें रहेंगी उपलब्ध
बाढ़ की स्थिति में लोगों के सुरक्षित आवागमन और बचाव कार्य के लिए जिले में कुल 267 नावों की व्यवस्था की गई है। इनमें 21 सरकारी नावें, निजी नाव मालिकों के साथ एकरारनामा के तहत 239 नावें और सात मोटरबोट शामिल हैं। साहेबपुर कमाल प्रखंड की समस्तीपुर और संदलपुर पंचायतों में आम लोगों के आवागमन के लिए पांच नावें नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

228 सामुदायिक रसोई, 80 राहत शिविर
बाढ़ पीड़ितों को भोजन और आश्रय उपलब्ध कराने के लिए 228 सामुदायिक रसोई केंद्र और 80 राहत शिविर चिह्नित किए गए हैं। ड्राई राशन पैकेट तैयार करने के लिए 26 स्थल तथा आपात स्थिति में हवाई सहायता के लिए 18 हेलीपैड स्थल भी चिह्नित किए गए हैं। प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने के लिए 41,880 पॉलिथीन शीट उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य और पशुधन के लिए भी तैयारी
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 62 मोबाइल मेडिकल टीम, 19 अस्थायी और 29 स्थायी मेडिकल कैंप तैयार रखे गए हैं। आपात स्थिति के लिए 122 प्रकार की जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। पशुओं के उपचार के लिए 52 पशु चिकित्सा कैंप चिह्नित किए गए हैं तथा 44 प्रकार की पशु दवाएं उपलब्ध हैं। पशुधन के लिए 2,500 क्विंटल पशुचारा भी भंडारित किया गया है।

ये भी पढ़ें- एक्सप्लेनर: नेपाल में अचानक बाढ़ आने की क्या है वजह, भारतीय कहां फंसे; क्या बिहार तक भी आ सकता है संकट?

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को पूरी तत्परता के साथ कार्य करने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ राहत और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी की गई है।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। जलभराव तथा तेज जलधारा वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 9279808780 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed