फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Deputy CM Health Minister Tejashwi Yadav visited NMCH Medical Superintendent has been suspended

Bihar: अचानक नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे तेजस्वी, लापरवाही पर चिकित्सा अधीक्षक को किया निलंबित

Sat, 15 Oct 2022 07:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 15 Oct 2022 07:34 PM IST
विज्ञापन
Bihar Deputy CM Health Minister Tejashwi Yadav visited NMCH Medical Superintendent has been suspended
तेजस्वी यादव - फोटो : Facebook@Tejashwi Yadav

बिहार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने कल रात नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) का दौरा किया। इस दौरान वहां लापरवाही देख वे काफी नाराज हुए। इसके मद्देनजर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह को काम में लापरवाही और अपने कर्तव्यों का ठीक से निर्वहन न करने के कारण निलंबित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


यहां तेजस्वी यादव ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने उनका हालचाल भी जाना। इस दौरान तेजस्वी यादव ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया और डेंगू को लेकर सारी जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की क्लास भी लगाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवा की उपलब्धता बहुत कम है। यहां तक कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


मामले में निलंबित अधीक्षक ने कहा कि मेरे खिलाफ की गई कार्रवाई निराधार और गलत है। ऐसी कार्रवाई उचित नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने एक अन्यायपूर्ण निर्णय लिया है। मैंने कोरोना से प्रभावित होने के बाद भी कोविड-19 काल में ढाई साल की सेवा दी । तीन बार अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की है। नाली जाम हो या फिर पीने के पानी और दवा की कमी हो, मैंने अस्पताल और मरीजों की सेवा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





IMA ने सीएम को लिखा खत
आईएमए ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर प्रोफेसर (डॉ) विनोद केआर सिंह, अधीक्षक, एनएमसीएच, पटना का निलंबन रद्द करने का अनुरोध किया है। पत्र में लिखा है कि अपने बचाव का मौका दिए बिना उन्हें निलंबित करने का कठोर फैसला उनके कद और प्रतिष्ठा के एक अधिकारी के लिए काफी अनुचित है।



इससे पहले तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जेपी की विचारधारा को भूलने वाली टिप्पणी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि शाह को देश में अघोषित आपातकाल के बारे में भी बोलना चाहिए था, जिसे केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने लगा रखा है। देश लोकतंत्र के नाम पर तानाशाही देख रहा है।


उन्होंने आरोप लगाया कि शाह ने जो कुछ भी कहा वह बकवास था। भाजपा का जयप्रकाश नारायण या उनकी विचारधाराओं से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा के लोग जानते हैं कि किसी इवेंट को कैसे मैनेज करना है। जेपी के गांव सिताब दियारा में शाह ने मंगलवार को कहा था कि ‘‘जेपी के शिष्यों ने सत्ता के लिए अपनी विचारधारा का बलिदान किया और वे अब कांग्रेस की गोद में बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed